फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरकते पहाड़ों का होगा उपचार: केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात...971 करोड़ किए जारी, मानसून के बाद शुरू होगा काम

Wed, 30 Aug 2023 09:57 AM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Aug 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
Chardham All Weather Road  971 crore received from the Center for the treatment of sensitive landslide zone
लैंडस्लाइड (प्रतीकात्मक) - फोटो : संवाद

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में नासूर बन चुके संवेदनशील भूस्खलन जोन के उपचार के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना में चिह्नित किए गए 155 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन में से 89 जोन के लिए 971.68 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

इनमें से 107 की डीपीआर तैयार हो गई है। भूस्खलन जोन के उपचार का काम अगले माह बारिश खत्म होने के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश में मानसून सीजन में हर साल सक्रिय होने वाले लैंडस्लाइड जोन प्रदेश के विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगा देते हैं।

सड़कें बंद होने से जहां आवाजाही बाधित होती है, वहीं पूरा जनजीवन प्रभावित होता है। सरकार भूस्खलन से बंद मार्गों को खोलने में हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन हर बार फिर वही स्थिंति बन जाती है।

Chardham All Weather Road  971 crore received from the Center for the treatment of sensitive landslide zone
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

बीते दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए बजट जारी करने का अनुरोध केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से किया था। अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से पहले चरण में 89 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन के लिए 971.68 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

Chardham All Weather Road  971 crore received from the Center for the treatment of sensitive landslide zone
लैंडस्लाइड (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि के मुख्य अभियंता दयानंद ने बताया कि सभी नेशनल हाईवे पर 155 संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। इनके उपचार के लिए डीपीआर बनाने का काम नोडल एजेंसी के तौर पर टीएचडीसी को सौंपा गया है। इनमें से अभी तक 107 की डीपीआर प्राप्त हो गई है, जबकि 89 के लिए केंद्र सरकार की ओर से पैसा जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham All Weather Road  971 crore received from the Center for the treatment of sensitive landslide zone
लैंडस्लाइड (प्रतीकात्मक) - फोटो : amar ujala

पर्वतीय क्षेत्रों में इन हाईवे पर होगा काम

ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग के बीच (एनएच 07) : कुल 39 संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित, 28 की डीपीआर तैयार, 11 के लिए पैसा जारी

रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के बीच (एनएच 107) : कुल 21 संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित, 10 की डीपीआर तैयार, 10 के लिए पैसा जारी

चमोली से कुंड के बीच (एचन 107-ए) : कुल छह संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित

धरासूबैंड से फूलचट्टी के बीच (एनएच 134) : कुल 15 संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित, आठ की डीपीआर तैयार, आठ के लिए पैसा जारी

हरबर्टपुर से बडकोट बैंड के बीच (एचन 507) : कुल नौ संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित

कौडिया कोटद्वार से सतपुली श्रीनगर के बीच (एनएच 534) : कुल दो संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित

जौलीकोट से कर्णप्रयाग के बीच (एचएच 109) : कुल दो संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित

टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच (एचनएच 09) : कुल 61 संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित, 61 की डीपीआर तैयार, 60 के लिए पैसा जारी

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: छह आईएएस समेत 10 अफसरों के विभागों में फेरबदल, यहां पढ़ें किसे मिली अब कौनसी जिम्मेदारी

 

विज्ञापन
Chardham All Weather Road  971 crore received from the Center for the treatment of sensitive landslide zone
लैंडस्लाइड (प्रतीकात्मक) - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार ने वार्षिक योजना के तहत प्रदेश में भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए पैसा जारी किया है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्व मेंं प्रस्ताव भेजा गया था। उम्मीद है कि इस साल 40 अन्य साइट के लिए पैसा जारी हो जाएगा। बारिश समाप्त होने के साथ ही ट्रीटमेंट का काम शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव, लोनिवि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed