फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mera booth sabse Majboot programme in Uttarakhand Himani talk with pm modi

मेरा बूथ सबसे मजबूत: चमोली की हिमानी के प्रश्न पर पीएम मोदी बोले-तुष्टिकरण का नहीं हमारा रास्ता संतुष्टिकरण का

Tue, 27 Jun 2023 07:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jun 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mera booth sabse Majboot programme in Uttarakhand Himani talk with pm modi
डॉ. हिमानी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण वाली गंदी सोच ने लोगों के बीच खाई पैदा कर दी है। राज्यों में समाज को दलित व महादलित में बांट दिया। हमें तुष्टिकरण की राजनीति पर नहीं चलना है। हमारा रास्ता संतुष्टिकरण का है। प्रधानमंत्री ने यह बात चमोली जिले की डॉ. हिमानी वैष्णव के प्रश्न पर कही। मंगलवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान डॉ. हिमानी ने पीएम से पूछा पहले सामाजिक न्याय के नाम पर तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया गया। हमारी सरकार ने संतुष्टिकरण पर बल दिया और उनको भी पूछा जिनको किसी ने नहीं पूछा।

विज्ञापन


पहले की तुलना में अब आए अंतर को हम सामान्यजन को कैसे बताएं? इसके उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा, हमने देखा है कि यूपी में हमारे पासी, कोली भाई बहन खटीक और धनुक जैसी तमाम छोटे-भाई बहन राजनीति का शिकार हुए और विकास से वंचित रह गए। उधर, बिहार में कोई दलित, कोई महादलित उसमें नई राजनीति ने समाज को बांट दिया। इसकी वजह से एक वर्ग दूसरे वर्ग को आशंका से देखने लगा।
विज्ञापन


कुछ जातियों पर विशेष ध्यान दिया तो कुछ जातियों की उपेक्षा हुई। पीएम ने दक्षिण के तकरीबन सभी राज्यों में तुष्टिकरण की राजनीति को रेखांकित किया। जब वह जातियों और उपजातियों के धारा प्रवाह नाम ले रहे थे, सभी राज्यों के सभागारों में तालियां बज रही थीं। मोदी-मोदी के नारे गूंज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के बाद हुआ विवाद, सीएम के सामने मंडल पदाधिकारी को युवक ने जड़ा थप्पड़

देश में यूसीसी लागू करने की पैरवी की
पीएम ने अपने उद्बोधन में देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की पैरवी की। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का भी प्रमुखता से जिक्र किया।

हम सबका सौभाग्य है कि हमें दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता का जमीनी स्तर पर कार्य करने को लेकर मार्गदर्शन मिला। सभी 270 मंडलों व बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मोदी जी को सुना। सरकारी योजनाओं और संगठनात्मक कार्यशैली के संबंध में जो मंत्र मोदी जी ने दिए, उसका कार्यकर्ताओं के बूथ मजबूत करने में मददगार साबित होंगे।
- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

पीएम के प्रेरणादायी उद्बोधन जन संवाद करने में बेहद मददगार साबित होने वाला है। विपक्ष की तुष्टिकरण की योजनाओं के मुकाबले हमारी संतुष्टिकरण योजनाओं ने देशवासियों के जिंदगी में आमूलचूल परिवर्तन किया है। पीएम ने यूसीसी की पैरवी की है। शीघ्र ही उनकी कही बात के अनुसार प्रदेशवासियों को इस कानून की सौगात देंगे।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed