फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meenu Rana selected for football competition

Dehradun News: फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मीनू राणा का चयन

Sun, 14 Dec 2025 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Meenu Rana selected for football competition
चकराता। तहसील क्षेत्र के ग्राम सैंज कुनैन निवासी मीनू राणा का चयन झारखंड के रांची में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह उत्तराखंड की अंडर-17 टीम में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। मीनू राणा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में कक्षा 10 की छात्रा हैं। वह कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाई हैं। छात्रा की उपलब्धि से जौनसार-बावर और चकराता क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रामशरण नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed