फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   medicine shortage, optional medicine for patient.

दवा संकट से निपटने को सरकार का नया फॉर्मूला

Sun, 07 Feb 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
medicine shortage, optional medicine for patient.

सरकारी अस्पतालों में जारी दवा संकट से निपटने में नाकाम रही सरकार ने नया फार्मूला निकाला है। अस्पतालों में खत्म हो चुकी दवाओं के विकल्प के तौर पर दूसरी दवाएं दी जा रही हैं। हालांकि खत्म दवाओं की सप्लाई को लेकर विभागीय मंत्री, उच्चाधिकारियों से लेकर अस्पताल कर्मियों तक ने अब मौन साध लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में दवा संकट की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से लेकर विभागीय अधिकारी तक दवा संकट ना होने की बात करते रहे। जबकि बाद में खुद अधिकारियों की जांच में ही इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन


दे रहे वैकल्पिक दवाएं
स्वास्थ्य महानिदेशक ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया कि जिला स्तर पर दवाओं की खरीद नहीं हुई है। उसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री लगातार पर्याप्त मात्रा में दवा होने का दावा करते रहे। मामला उछलने के बाद अब विभागीय मंत्री से लेकर अधिकारियों तक ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में खत्म हो चुकी दवाओं के विकल्प के तौर पर अन्य दवाएं दी जा रही हैं। जो दवाएं खत्म हो चुकी हैं, उनकी जानकारी नहीं दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल कर्मियों को स्पष्ट तौर पर दवा और अन्य सुविधाओं की कमी की जानकारी बाहरी व्यक्ति को ना देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते अस्पतालों के कर्मचारी भी मुंह खोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed