फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Medical student at Rishikul Ayurvedic College committed suicide Haridwar Uttarakhand news

Haridwar: बीएएमएस के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-मैं एक असफल इंसान हूं, जिंदगी से हार गया

Sat, 14 Feb 2026 06:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Feb 2026 06:59 PM IST
सार

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा कि मैं एक असफल इंसान हूं। मायापुर में किराये के कमरे में रहकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन
Medical student at Rishikul Ayurvedic College committed suicide Haridwar Uttarakhand news
गुस्साए छात्र नारेबाजी करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम छात्र यशपाल (23) पुत्र पुष्पेंद्र पाल निवासी साही भवन इंद्रा नगर जिला गोरखपुर यूपी हाल मायापुर का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने खुद को असफल इंसान बताने के साथ ही जिंदगी से हार जाने का जिक्र करते हुए जान देने की बात कही है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह इसका पता चलने पर साथी छात्रों ने कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया। सभी ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर कई घंटे बाद छात्र माने। पुलिस के अनुसार, यशपाल (23) पुत्र पुष्पेंद्र पाल निवासी साही भवन इंद्रानगर जिला गोरखपुर यूपी यहां मायापुर में किराये के कमरे में रहकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था और उसका दूसरा साल था।
विज्ञापन


शुक्रवार से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच देर शाम पथरी पावर हाउस से एक शव बरामद हुआ। साथी छात्र कमरे पर पहुंचे तो यशपाल नहीं मिला, इसके बाद उन्होंने मायापुर चौकी पहुंचकर सूचना दी। शनिवार सुबह पुलिस ने मोर्चरी ले जाकर शिनाख्त कराई तो उन्होंने यशपाल के रूप में मृतक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली तो सुसाइड नोट बरामद हुआ। आत्महत्या के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाला गैंग पकड़ा, दो गिरफ्तार, पास कराने के लेते थे 10 लाख रुपये

छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा करे हुए परिषद निदेशक का घेराव किया। आरोप लगाया कि परीक्षाओं और परिणाम में देरी के चलते छात्र मानसिक तनाव झेलते हैं। आरोप लगाया कि यशपाल की आत्महत्या के पीछे भी यही कारण है कि वह मानसिक रूप से टूट चुका था और आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हो गया।

हंगामे के बाद शहर कोतवाली पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचीं। किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। तब उनका गुस्सा शांत हो पाया। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed