फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Medal winners of Uttarakhand will soon get prize money Rs 15 crore released read All Updates in hindi

Uttarakhand: 38 वें राष्ट्रीय खेल...प्रदेश के पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी इनाम राशि, 15 करोड़ जारी

Wed, 21 May 2025 11:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 May 2025 11:44 AM IST
सार

38 वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। प्रदेश में ऐसे लगभग 240 खिलाड़ी हैं, जिन्हें व्यक्तिगत और समूह प्रतिस्पर्धा में पदक जीते हैं।

विज्ञापन
Medal winners of Uttarakhand will soon get prize money Rs 15 crore released read All Updates in hindi
धनराशि जारी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम राशि जल्द मिलने वाली है। इसके लिए शासन से मंगलवार को 15 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर नगद इनाम राशि को दोगुना कर दिया था।

विज्ञापन


अब तक के राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर इतनी नकद इनाम राशि किसी भी राज्य में नहीं दी गई है। प्रदेश में ऐसे लगभग 240 खिलाड़ी हैं, जिन्हें व्यक्तिगत और समूह प्रतिस्पर्धा में पदक जीते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री ने बताया कि उन्होंने बीते सप्ताह कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री के समक्ष इनाम राशि का बजट का मामला रखा था। सीएम ने उनके आग्रह पर त्वरित कार्रवाई की है। अब, जल्द से जल्द कार्यक्रम आयोजित कर सभी पदक विजेताओं को उनकी नगद इनाम राशि दी जाएगी। साथ ही पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed