{"_id":"6ada78347df9ab2512099818","slug":"initiative-to-resolve-the-demands-of-temporary-employees-of-bktc-dehradun-news-c-5-drn1043-1096530-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालने की पहल
विज्ञापन
देहरादून। बदरी-केदार मंदिर समिति(बीकेटीसी) के अस्थायी कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालने के लिए शुक्रवार को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में अधिकारियों व कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा करने के बाद बीच का रास्ता निकाला जाएगा।
पिछले कई दिनों से बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी वन टाइम सेटलमेंट की मांग को लेकर धामों में धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने 24 अक्तूबर को ट्रांजिट कैंप कार्यालय ऋषिकेश में बैठक बुलाई है। बैठक में मंदिर समिति के सीईओ सहित बीकेटीसी बोर्ड के सदस्य और कर्मचारियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
द्विवेदी ने कहा, कर्मचारियों के हितों के प्रति बीकेटीसी गंभीर है। बैठक में कर्मचारियों की एक-एक मांग पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी कर्मचारियों की मांगों पर वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग पर कांग्रेस राजनीति न करे। बीकेटीसी में अध्यक्ष पद कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का सबसे लंबा साढ़े पांच साल का कार्यकाल रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी कर्मचारियों के हित में नहीं सोचा और न ही अस्थायी कर्मचारियों को समान वेतन दिलाने का प्रयास किया।