फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mechanic died due to current of high tension line in udham singh nagar

एसी ठीक करते वक्त मैकेनिक के गले से चिपकी हाईटेंशन लाइन, तड़प-तड़प कर हुई मौत

Wed, 11 Apr 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, दिनेशपुर(ऊधमसिंहनगर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, दिनेशपुर(ऊधमसिंहनगर) Updated Wed, 11 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
 Mechanic died due to current of high tension line in udham singh nagar
high tension line

थाना प्रभारी के कमरे का एसी ठीक करने के लिए थाना परिसर में छत पर गए मैकेनिक की वहां से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद थाना परिसर में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन


मुख्य चौराहा स्थित शिव रेफरीजरेशन के मालिक राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उनका मैकेनिक ग्राम लंबावड़ा निवासी सुहेल अली (22) पुत्र अरसब अली और गदरपुर निवासी फैजान पुत्र बबलू के साथ थाना प्रभारी के कमरे में एसी ठीक करने गया था।
विज्ञापन


फैजान कमरे में नीचे एसी को चेक कर रहा था, जबकि सुहेल आवास की छत के ऊपर लाइन चेक करने चला गया। इस दौरान छत के काफी करीब से गुजर रही 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 Mechanic died due to current of high tension line in udham singh nagar
death

हाइटेंशन लाइन का तार सुहेल के गले में चिपक गया और अर्थिंग की वजह से पैरों में आग लग गई। सुहेल की चीख पर फैजान ऊपर गया तो तार में झूलते सुहेल को देख उसने शोर मचा दिया। थाना प्रभारी डीआर वर्मा ने तत्काल बिजली घर में फोन कर आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक सुहेल की मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी वर्मा का कहना है कि थाना कार्यालय और आवासीय परिसर की लाइन खराब थी। सुहेल उसे ठीक करने छत पर गया था। मृतक का बड़ा भाई साजिद सऊदी अरब में मजदूरी करता है। उससे छोटे दोनों भाई सोहेद और साहिल पढ़ाई करते है। दोनों बहनें सायना और नगमा छोटी हैं। सुहेल की मृत्यु के बाद पिता अरसब खान और मां कबिला सहित परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed