फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mdda department facing problem for noc

एमडीडीए: एक साल बाद भी एनओसी के लिए चक्कर काट रहे लोग 

Mon, 06 Aug 2018 12:42 PM IST
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Aug 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
mdda department facing problem for noc
mdda

भवन निर्माण स्वीकृति प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने संबंधित विभागों की तकनीकी कमेटी गठित कर खुद ही एनओसी जारी करने की व्यवस्था शुरू की थी। लेकिन, एक साल बाद भी लोग एनओसी के लिए चक्कर काट रहे हैं। 

विज्ञापन


एमडीडीए ने एक साल पहले बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान 2016 (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) के तहत प्रदेश में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को सरल बनाया था। इसमें सभी प्राधिकरणों, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों की प्रक्रिया को आसान किया गया था।
विज्ञापन


इससे भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए नक्शा पास कराने के लिए लोगों को अलग-अलग विभागों से एनओसी लेने की आवश्यकता नहीं पड़े। वह सीधे प्राधिकरण में नक्शा जमा करें, जहां निर्धारित समय के भीतर नक्शा पास किया जाना था। लेकिन, एक साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोग अभी भवन निर्माण स्वीकृति प्रक्रिया के लिए एमडीडीए के चक्कर काट रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महीने में पास हो रहे केवल 25 प्रतिशत नक्शे 
इंजीनियर्स आर्किटेक्ट ड्राफ्टमैन वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुनील घिल्डियाल ने दावा किया कि एमडीडीए में 25 प्रतिशत नक्शे ही पास हो रहे हैं। महीने में 200 से अधिक नक्शे पहुंचते हैं। जिनमें से 50 नक्शे ही पास हो रहे हैं। जबकि एमडीडीए में अभी 1200 नक्शे पेंडिंग पड़े हैं। इसकी वजह विभागों की ओर से अपनी रिपोर्ट नहीं दिया जाना है। 

48 घंटे में देनी थी रिपोर्ट 
भवन निर्माण स्वीकृति प्रक्रिया के लिए बनाई गई तकनीकी कमेटी को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेना था। इसके बाद 48 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी थी। इसके आधार पर भवन निर्माण कराने वाले व्यक्ति को एनओसी जारी की जानी थी। 


जानिए किस अधिकारी के पास कितने दिन रहनी है फाइल 
व्यवसायिक नक्शे 
पदनाम             निर्धारित दिन 

लेखपाल/पटवारी            05
नियोजन अनुभाग         05
अवर अभियंता            15
सहायक अभियंता            05
अधिशासी अभियंता        05
अधीक्षण अभियंता        05
सचिव            05
उपाध्यक्ष             05
कुल             50 दिन 

आवासीय नक्शे 
पदनाम             निर्धारित दिन 

लेखपाल/पटवारी            02
नियोजन अनुभाग         02
अवर अभियंता            03
सहायक अभियंता            02
अधिशासी अभियंता        01
अधीक्षण अभियंता        01
सचिव            02
उपाध्यक्ष             02
कुल             15 दिन 

संबंधित विभागों से सहयोग नहीं मिलने के चलते एनओसी जारी करने में दिक्कत आ रही है। विभागों को पत्र भेजने के बाद समय पर सूचना नहीं मिलने के चलते समय ज्यादा लग रहा है। इसे लेकर जल्द उनके साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
- पीसी दुम्का, सचिव एमडीडीए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed