फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mayor details will submit online in nikay chunav 2018 

निकाय चुनाव: मेयर-अध्यक्ष प्रत्याशियों के शपथ पत्र की सूचनाएं होंगी ऑनलाइन, आयोग ने दिए निर्देश

Sat, 27 Oct 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Oct 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Mayor details will submit online in nikay chunav 2018 
online - फोटो : demo pic

मेयर और निकाय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र की सूचनाओं को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित निकायों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि मेयर और अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्रों के साथ दिए गए शपथ-पत्रों की कुछ सूचनाओं को छोड़कर शेष जानकारी ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए जिला और निकाय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिला स्तर पर नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) के उप नियंत्रक बीए बौठियाल को निकायों से मिलने वाली सूचनाएं निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विजय दास को नगर निगम देहरादून, उत्तम सिंह नेगी को नगर निगम ऋषिकेश, विजय सिंह चौहान को नगर पालिका डोईवाला, एमएल शाह को नगर पालिका मसूरी, भजन लाल आर्य को नगर पालिका विकासनगर, एलएम दास नगर पालिका हरर्बटपुर का नोडल अफसर नामित किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed