फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mauni Amavasya 2021: Second ganga Snan of Kumbh Rehearsal in Haridwar Complete Successfully

मौनी अमावस्या 2021: हरिद्वार में कुंभ रिहर्सल का दूसरा स्नान संपन्न, ट्रैफिक प्लान आया काम

Thu, 11 Feb 2021 06:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Feb 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya 2021: Second ganga Snan of Kumbh Rehearsal in Haridwar Complete Successfully
हरिद्वार में तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल के निर्देश पर मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए वाहनों का रूट प्लान तैयार कर उसे लागू किया गया। शिवमूर्ति चौराहे से अपर रोड क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक थी।

विज्ञापन


पार्किंग स्थलों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और जगह-जगह फ्री पार्किंग के बोर्ड लगाए गए थे। हाईवे पर रुड़की की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को देहरादून भेजा गया। हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को हाईवे से ही भेजा गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या 2021: गाद के साथ सिकुड़ी गंगा की मुख्य धारा, ढाई फुट जल में श्रद्धालुओं ने किया स्नान, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ वर्ष का दूसरा प्रमुख मौनी अमावस्या स्नान बृहस्पतिवार को श्रद्धा के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिला प्रशासन को स्नान से एक दिन पहले भले ही बॉर्डर पर श्रद्धालुओं के पंजीकरण और कोविड रिपोर्ट की अनिवार्यता के आदेश को निरस्त करना पड़ा, लेकिन मेला पुलिस की कार्ययोजना कारगर साबित हुई।

मेला पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का रूट मुख्य हाईवे के बजाय आंतरिक मार्गों से डायवर्ट किया था। इससे हाईवे से लेकर आंतरिक मार्गों पर जाम नहीं लगा।

व्यवस्थित पार्किंग ने दी राहत 

यातायात पुलिस ने जिस तरह से कुंभ मेले को लेकर पार्किंग बनाई थी। उसके अनुरूप कारों और बसों को खड़ा कराया गया। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से आने वाले वाहनों को मंगलौर से लंढौरा होते लक्सर व जगजीतपुर भेजा गया। यहां पर वाहनों की पार्किंग सही ढंग से होने के कारण जाम से राहत मिली। 

स्नान पर भी बसों और ट्रेनों में पसरा रहा सन्नाटा
मौनी अमावस्या पर्व के स्नान को लेकर रोडवेज व रेलवे ने तैयारी कर रखी थी, लेकिन दोनों ही विभागों की तैयारियां धरी की घरी रह गईं। रोडवेज बस अड्डे पर जहां सामान्य दिनों की तरह ही यात्री नजर आए। वहीं ट्रेनों से भी हरिद्वार आने वाले यात्री कम ही नजर आए। हालांकि अपने दो पहिया वाहनों व कारों से काफी संख्या में यात्री स्नान के लिए पहुंचे। गंगा स्नान को लेकर मौनी अमावस्या पर्व पर रोडवेज ने 93 बसों को तैयार किया था, लेकिन रोडवेज बस अड्डे पर रोजाना की तरह ही यात्री नजर आए। एआरएम प्रतीक जैन ने बताया कि स्नान के दिन भी यात्री आम दिनों की तरह ही नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed