फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyr's mother demands action against Congress councilor

शहीद की मां ने कांग्रेस पार्षद पर की कार्रवाई की मांग

Tue, 26 Apr 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Martyr's mother demands action against Congress councilor
शहीद आंदोलनकारी पर पार्षद की टिप्पणी के बाद चंदर रोड क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को शहीद की मां ने पार्षद के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से शिकायत की है। क्षेत्रवासियों ने एसएसपी कार्यालय में पार्षद के खिलाफ खिलाफ नारेबाजी की और उन पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व राज्यमंत्री जितेंद्र रावत उर्फ मोनी के नेतृत्व में शहीद राजेश रावत की मां आनंदी रावत और क्षेत्रवासी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। शहीद की मां ने एसएसपी से कहा कि पार्षद मीना बिष्ट की टिप्पणी के बाद से वह बेहद आहत हैं। मेरे बेटे ने राज्य निर्माण के लिए कुर्बानी दी है। ऐसे में मीना बिष्ट को यह कहने से पहले सोचना चाहिए था कि वह शहीद के बारे क्या कह रही हैं। उन्होंने एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी से पार्षद पर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रीय लोगों ने कार्यालय में नारेबाजी भी की। उन्होंने मांग की है कि पार्षद के खिलाफ नगर निगम को भी कार्रवाई करनी चाहिए और पार्टी को भी उन्हें निष्कासित करना चाहिए। यह सिर्फ राजेश रावत के परिवार का नहीं बल्कि उन सैकड़ों शहीदों का अपमान है, जिन्होंने इस प्रदेश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। एसएसपी कार्यालय पहुंचने वालों में पूर्व पार्षद रामेश्वरी कंडवाल, गीता रावत, महेश जगूड़ी, सुखबीर, विजय राज, संजू, सोनी रावत, सूरज रावल, सौरभ नौडियाल, संगीता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed