फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married woman died in suspicious circumstances after 10 days of marriage

Dehradun: पति ने फोन पर बात करने से किया मना तो आगबबूला हो गई पत्नी, शादी के दस दिन बाद ही मौत को लगा लिया गले

Fri, 09 Dec 2022 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2022 04:27 PM IST
सार

राज किशोर मूल निवासी बिहार मौसी के घर पर रहता है। उसकी 10 दिन पहले ही बिहार में शादी हुई थी। इसके बाद वह पत्नी बबीता (19 वर्ष) को भी यहीं लेकर आ गया।  फोन पर बात करने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Married woman died in suspicious circumstances after 10 days of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

शादी के 10 दिन बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पति की मौसी के घर फंदे पर लटका मिला। विवाहिता और उसके ससुराल वाले मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन

शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि विवाहिता के पति ने उसे फोन पर बात करने से मना किया था। इस बात से गुस्सा होकर उसने आत्महत्या कर ली। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर खाला की है। यहां पर राज किशोर मूल निवासी बिहार मौसी के घर पर रहता है। उसकी 10 दिन पहले ही बिहार में शादी हुई थी। इसके बाद वह पत्नी बबीता (19 वर्ष) को भी यहीं लेकर आ गया। राज किशोर मजदूरी करता है और बृहस्पतिवार सुबह सवेरे अपने काम पर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह करीब आठ बजे राज किशोर की मौसेरी बहन ने देखा कि बबीता ने छत पर लगी रॉड पर चुनरी से फंदा लगाया हुआ है। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सभी ने प्राइवेट एंबुलेंस से विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया।

दोनों के बीच होती थी लड़ाई
इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि घटना के बाद घर में मौजूद परिवार के लोगों से बात की गई। उन्होंने बताया कि बबीता और राज किशोर के पास मोबाइल नहीं था लेकिन फिर भी बबीता दूसरों के फोन से बात करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। राज किशोर ने बुधवार रात को भी बबीता को टोका था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। बबीता का परिवार हरियाणा में मजदूरी करता है। उन्हें भी सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें...फेरों से पहले खुली दूल्हे पोल:  रिश्तेदार की कानाफूसी ने बिगाड़ा प्रेमी-प्रेमिका का सारा खेल, रंग में पड़ा भंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed