{"_id":"6392d7cc9ed03311156833d6","slug":"marriage-broke-relatives-came-between-lover-and-girlfriend-whisper-spoiled-whole-game-dehradun-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरों से पहले खुली दूल्हे पोल: रिश्तेदार की कानाफूसी ने बिगाड़ा प्रेमी-प्रेमिका का सारा खेल, रंग में पड़ा भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरों से पहले खुली दूल्हे पोल: रिश्तेदार की कानाफूसी ने बिगाड़ा प्रेमी-प्रेमिका का सारा खेल, रंग में पड़ा भंग
Fri, 09 Dec 2022 12:21 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 09 Dec 2022 12:21 PM IST
सार
देहरादून धारा चौकी क्षेत्र के एक होटल में जमकर बवाल हुआ। शादी समारोह के बीच में आचनक दूल्हे की पोल खुलने से रंग में भंग पड़ गया। रिश्तेदारों की कानाफूसी ने पूरा खेल बिगाड़ा। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेरों से पहले दूल्हे की पोल खुलने से शादी टूट गई। समारोह में जहां लोगों को हंसी-खुशी नाचना था वहां रात भर हंगामा चला। विवाद इतना बढ़ गया पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। परिजनों ने युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। हालांकि दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से प्यार करते थे।
विज्ञापन
धारा चौकी क्षेत्र के एक होटल में बृहस्पतिवार रात को जमकर बवाल हुआ। शादी समारोह के बीच में आचनक से दूल्हे की खुली पोल ने रंग में भंग डाल दिया। रिश्तेदारों की कानाफूसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। देर रात खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल लड़की ने दूल्हे को आर्मी अफसर बताया था। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिसके चलते परिवार वालों ने शादी के लिए हामी भर दी, लेकिन गुरुवार को शादी के दिन तब सारी कहानी बिगड़ गई जब रिश्तेदार दूल्हे को लेकर कानाफूसी करने लगे। पता चला कि दूल्हा आर्मी अफसर नहीं है। बस यही बात लड़की पक्ष के कानों में पड़ी तो हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन