फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married Girlfriend Murdered Boyfriend with her brothers for take revenge

कहीं और तय हुई प्रेमी की शादी तो प्रेमिका ने दे डाली खौफनाक मौत, भाईयों संग मिलकर दिया अंजाम

Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Married Girlfriend Murdered Boyfriend with her brothers for take revenge
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमिका ने ही अपने भाइयों के साथ मिलकर कलियर क्षेत्र से लापता चल रहे अपने प्रेमी की हत्या की थी। पुलिस ने महिला, उसके दो भाइयों और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही मुजफ्फरनगर के बरला गांव के जंगल से शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस को अब मृतक की बाइक और अन्य सामान की तलाश है।
विज्ञापन


रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली में नवनियुक्त एसएसपी डी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि एक अगस्त को कलियर के हबीबपुर निवासी चौधरी भरत सिंह ने इमलीखेड़ा चौकी पर अपने बेटे रोजी कुमार की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि था कि 30 जुलाई को वह बाइक लेकर रोशनाबाद जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली तो लोकेशन मुजफ्फरनगर के बरला गांव में मिली।

कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि मोबाइल पर उसकी बात नगला इमरती निवासी महिला शिक्षा से भी हुई थी। पुलिस को शिक्षा के मोबाइल की लोकेशन भी बरला गांव में मिली। शक होने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।

एसएसपी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। इस बीच रोजी से उसके संबंध बन गए। इस बीच उसे पता चला कि 30 जुलाई को रोजी को लड़की वाले देखने वाले आ रहे हैं और उसका रिश्ता तय हो गया है। इससे नाराज होकर उसने अपने भाई रोहित, आदेश कुमार और भाइयों के दोस्त रजत उर्फ खतरा निवासी नगला इमरती को जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर के बरला गांव ले जाकर मारा

30 जुलाई को शिक्षा ने रोजी को कॉल कर रुड़की एमएच तिराहे पर बुलाया और मुजफ्फरनगर के बरला गांव चलने की बात कही। इसके बाद रोजी उसे बाइक पर बैठाकर बरला की ओर चल पड़ा।

उनके पीछे रोहित, आदेश और रजत भी एक बाइक से चल दिए। शिक्षा ने रोजी से बरला के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे जंगल में बाइक ले जाने की बात कही। दोनों पेट्रोल पंप के पीछे खड़े होकर बातचीत करने लगे। इस बीच रोहित, आदेश और रजत भी पहुंच गए। तीनों को देख रोजी जंगल की ओर भागने लगा।

तीनों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही गमछे से गला दबाकर हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद चारों उसकी बाइक, मोबाइल, पर्स और हत्या में प्रयुक्त गमछा लेकर लिब्बरहेड़ी के पास गंगनहर पहुंचे।

यहां बाइक समेत पूरा सामान गंगनहर में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम देने की भी घोषणा की।

होनहार था रोजी

पुलिस की मानें तो रोजी होनहार था और एमएससी की पढ़ाई करने के साथ ही नौकरी कर रहा था। इतना ही नहीं वह आईएएस और आईपीएस की भी परीक्षा दे चुका है। परिवार के लोग उसकी मेहनत और लगन को देखकर खुश होते थे, लेकिन रोजी की हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

उजड़ गए तीन परिवार
शिक्षा अपने ही प्रेमी की हत्या इस तरीके से कर सकती है, यह बात सुनकर हर कोई हैरत में है। गांव में चारों तरफ लोगों के बीच एक ही चर्चा है कि शिक्षा की वजह से तीन परिवार उजड़ गए हैं। शिक्षा की वजह से उसकी ससुराल, मायका और रोजी का परिवार तबाह हो गया। शिक्षा ने हत्या में अपने भाइयों को शामिल कर उन्हें भी जेल भिजवा दिया है जबकि रोजी के परिवार से रोजी को छीन लिया और अपने पति को छोड़कर उसकी ही हंसती खेलती जिंदगी को भी उजाड़ दिया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
थानाध्यक्ष अजय सिंह, एसआई भवानी शंकर पंत, एसआई नीरज मेहरा, एसआई शिवानी नेगी, एसआई पूनम प्रजापति समेत अहसान अली, जमशेद अली, भूपेंद्र सिंह, अरविंद तोमर, मनोज, दिनेश, अशोक कुमार, महिपाल, सोफिया अंसारी व संजीव कुमार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed