{"_id":"5a374ed24f1c1b3c3d8be5e6","slug":"marriage-will-be-expensive-in-uttarakhand-chitai-golu-devta-temple-from-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल से इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में शादी करना होगा महंगा, अब इन नियमों के तहत रजिस्ट्रेशन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में शादी करना होगा महंगा, अब इन नियमों के तहत रजिस्ट्रेशन जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहित भट्ट
Updated Tue, 19 Dec 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
Chitai Golu Devta Temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों लोगों की आस्था के केंद्र उत्तराखंड के इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में नए साल से शादी करना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा मंदिर समिति की ओर से कुछ नियम आवश्यक कर दिए गए हैं, जिनके बिना शादी का रजिस्ट्रेशन भी नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रदेश के चितई ग्वल देवता मंदिर में नए साल से शादी करना महंगा हो जाएगा। मंदिर समिति ने पंजीकरण शुल्क 200 से बढ़ाकर 400 करने का फैसला किया है। सफाई के लिए ली जा रही 100 रुपये की रकम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हिंदू नववर्ष से यह दरें प्रभावित हो जाएंगी। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि मंदिर अब सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में रहेगा।
विज्ञापन
प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में इस बार सहालग सीजन के दौरान नवंबर-दिसंबर में 69 विवाह कार्यक्रम संपन्न हुए। चितई मंदिर समिति के बनाए नियमों के तहत बिना आधार कार्ड के बिना यहां विवाह पर पाबंदी है।
विज्ञापन
आधार कार्ड नहीं दिखाने पर लौटे कई लोग
Chitai Golu Devta Temple
रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार कार्ड नहीं दिखाने पर इस बार करीब 20 से 25 लोगों को लौटाया गया। पिछले दिनों एसडीएम के निर्देश पर मंदिर समिति की बैठक में अगले साल हिंदू नव वर्ष से विवाह के लिए पंजीकरण शुल्क बढ़ाने पर सहमति बनी।
अब तक दो सौ रुपये पंजीकरण शुल्क और सौ रुपये सफाई शुल्क देय था। मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमर लगाने का भी प्रस्ताव पारित किया है। मंदिर में पिछले छह सालों से रंग रोगन भी नहीं किया गया है। इसके लिए इस बार करीब 2.50 लाख का आगणन प्रशासन को भेजने पर सहमति बनी।
चितई मंदिर में होने वाले विवाह के लिए पंजीकरण शुल्क हिंदू नव वर्ष से बढ़ा दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में सीसीटीवी लगाने के लिए प्रशासन के पास प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
हरि विनोद पंत, चितई मंदिर समिति कोषाध्यक्ष