फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many Nepali Labourers Stuck in Milan after heavy snowfall

उत्तराखंड: बर्फ में फंसे आठ व्यापारियों को सुरक्षित निकाला, छह नेपाली मजदूर मिलम में फंसे

Mon, 16 Dec 2019 07:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Dec 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Many Nepali Labourers Stuck in Milan after heavy snowfall
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : फाइल फोटो

बर्फ के कारण कालामुनि में तीन दिन से फंसे रुड़की, भदोही और काशीपुर के 11 व्यापारियों में से 8 को राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को सकुशल निकाल लिया। तीन व्यापारी अब भी कालामुनी में फंसे हैं। ये व्यापारी मुनस्यारी महोत्सव में शिरकत कर रुड़की और काशीपुर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को मुनस्यारी महोत्सव से अपने घरों को लौट रहे व्यापारियों का ट्रक भारी बर्फबारी के चलते कालामुनि में फंस गया था। ट्रक में रुड़की निवासी गुड्डू, काशीपुर निवासी लल्ला, डिसूजा, भदोही निवासी इरफान, अमन समेत 11 व्यापारी सवार थे। बर्फबारी के कारण ट्रक कालामुनि से आगे नहीं बढ़ पाया। इन लोगों ने रात को कालामुनि में एक मंदिर में शरण ली। शनिवार को इनमें से चार लोग रातापानी पहुंचे।
विज्ञापन


और स्थानीय लोगों के घरों में रहे। 7 लोग कालीमुनि में ही थे। इनमें से भी चार लोग रविवार सुबह कालामुनी से 5 किमी दूर रातापानी के लिए निकल गए। कालामुनि में अब भी व्यापारी फंसे हैं। प्रशासन को रविवार को व्यापारियों के कालामुनि, रातापानी में फंसे होने की सूचना मिली। गिरगांव के राजस्व उप निरीक्षक गणेश देउपा के नेतृत्व में रातापानी पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने 8 लोगों को सुरक्षित उनके घरों के लिए रवाना कर दिया है। तीन व्यापारियों के साथ ही सामान से लदा ट्रक अब भी कालामुनि में फंसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया का कहना है कि कालामुनि में फंसे तीन लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए राजस्व विभाग की टीम को भेजा जा रहा है। कालामुनि में बर्फ के कारण सड़क बंद है। सड़क के सोमवार अथवा मंगलवार को खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

6 नेपाली मजदूर मिलम में फंसे

मिलम में आईटीबीपी का सामान पहुंचाने गए 6 नेपाली मजदूर बर्फबारी के कारण वहीं फंस गए हैं। मजदूरों को आईटीबीपी ने मिलम कैंप में ठहराया है। बर्फबारी के कारण मिलम जाने वाला पैदल रास्ता बंद है। उपजिलाधिकारी बीएस फोनिया ने बताया कि आईटीबीपी के सभी पोस्ट सुरक्षित हैं। मिलम रास्ते को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। 

तीन दिन बाद बिजली बहाल, रसोई गैस की किल्लत
मुनस्यारी में रविवार को तीसरे दिन बिजली बहाल हुई है। बर्फबारी के कारण शुक्रवार को लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। थल-मुनस्यारी मार्ग 3 दिन से बंद होने के कारण रसोई गैस के वाहन मुनस्यारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस वजह से मुनस्यारी में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। 

रिलकोट में 6, मिलम में 5 फीट गिरी है बर्फ
आईटीबीपी से मिली जानकारी के अनुसार रिलकोट में 6 फीट, मिलम में 5 फीट, बोग्ड्यार में 3 फीट, लीलम में 5 इंच बर्फ गिरी है। बर्फ के कारण आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed