ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो ध्यान दें, 25 जून तक सारी सीटें फुल, वेटिंग 300 पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियों के चलते 25 जून तक रुड़की से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। वेटिंग भी तीन सौ पार कर गई है। घूमने या अन्य किसी वजह से बाहर जाने वालों के लिए अब तत्काल टिकट और बसें या हवाई यात्रा ही विकल्प रह गया है।
गर्मी की छुट्टियां होने के चलते लोगों के अपने घूमने के प्लान हैं। गोवा, मुंबई, केरल, कन्याकुमारी, शिरडी, तिरुपति, वैष्णो देवी, मनाली, शिमला, मसूरी, नैनीताल समेत कई धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमने चालों की खासी तादाद है। वहीं शादी समारोहों के कारण भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।
फिलहाल स्थिति यह है कि जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों में ऋषिकेश से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेेस, गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस, भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में कंफर्म सीट नहीं बची है। इन ट्रेनों के एसी कोचों में 25 जून तक जगह नहीं है।
स्लीपर में 20 जून के बाद कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा शिमला, कुल्लू-मनाली के लिए चंडीगढ़ तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का भी यही हाल है।
जो लोग तिरुपति, चेन्नई या रामेश्वरम जाना चाहते हैं, उनको ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली जाना होगा। उधर, दिल्ली से स्वर्ण जयंती, तिरुपति एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 15 जून तक सीटें फुल हो चुकी है।
टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें
रिजर्वेशन के लिए टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग रही हैं। वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर के मुताबिक यात्रा सीजन के चलते ट्रेनों में सीटों के कन्फर्म होने में परेशानी आ रही है।