फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mansi joshi bowling beat pakistan in womens world cup 2017

INDvsPAK: भारत की जीत में है उत्तराखंड की एक और बेटी का हाथ

Wed, 05 Jul 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 05 Jul 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
mansi joshi bowling beat pakistan in womens world cup 2017
mansi joshi

आ‌खिरकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पुरुष क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप 2017 में हार का बदला ले लिया। लेकिन पाक को धूल चटाने में एकता बिष्ट के साथ उत्तराखंड की इस बेटी का हाथ भी है...

विज्ञापन


इग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप 2017 में उत्तरकाशी की मानसी जोशी ने पाकिस्तान के दो विकेट चटका कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

भारतीय टीम में मानसी का चयन पहली बार नवंबर 2016 में थाईलैंड में हुई एशिया कप टी-20 क्रिकेट के लिए हुआ था। इसके बाद मई 2017 में दक्षिण अफ्रीका में हुई चार देशों की वनडे सीरीज के लिए मानसी को भारतीय टीम में जगह मिली थी।
विज्ञापन

 

दाहिने हाथ की मीडियम तेज गेंदबाज है मानसी

mansi joshi bowling beat pakistan in womens world cup 2017
mansi joshi

मानसी के पिता भूपेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी 11 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई थी। उन्होंने बताया कि मानसी का चयन वर्ल्ड कप के लिए होने पर ब्रह्मखाल स्थित उनके गांव में लोग काफी उत्साहित हैं। वह दाहिने हाथ की मीडियम तेज गेंदबाज है।

अब तक खेले गए पांच अन्तर्राष्ट्रीय वनडे मैचों में छह और टी-20 में वह तीन विकेट चटका चुकी हैं। दो बार उन्हें वूमैन ऑफ द मैच भी चुना गया, जबकि घरेलू क्रिकेट में नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए वह चार मैचों में नौ विकेट चटका चुकी हैं। भूपेंद्र जोशी ने बताया कि मानसी की पांचवीं तक की पढ़ाई सुमन ग्रामर पब्लिक स्कूल ब्रह्मखाल में हुई है, जबकि हाईस्कूल सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की से किया है।

इसके बाद आगे की पढ़ाई देहरादून से की है। मानसी हरियाणा और नॉर्थ जोन के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती है। क्रिकेट की बारीकियां उसे देहरादून में कोच वीएस रौतेला ने सिखाई है। आज भी वह देहरादून में वीस रौतेला से ही क्रिकेट की कोचिंग लेती हैं। पेशे से होटल व्यवसायी मानसी के पिता भूपेंद्र का ब्रह्मखाल में होटल है, जबकि मां शांति जोशी आंचल डेरी में सुपरवाइजर हैं। घर में मानसी के अलावा उनके दो छोटे भाई बहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed