फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manoj and Sagarika became winners in the discus throw in the race

रेस में मनोज और चक्का फेंक में सागरिका बनीं विजेता

Tue, 25 Feb 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Manoj and Sagarika became winners in the discus throw in the race
देहरादून। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-पॉलिटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सोमवार को हुआ। 100 मीटर रेस में देहरादून के मनोज सिंह और चक्का फेंक में सागरिका चौहान विजेता रहीं। अन्य खेलों में शिखा रावत, राहुल सैनी, सौरभ कुमार, खुश्बू, योगेश चंद्र उपाध्याय ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर पुरुष वर्ग रेस में राजकीय पॉलिटेक्निक देहरादून के मनोज सिंह, अभिषेक यादव, पॉलिटेक्निक रुड़की के विशाल कुमार व महिला वर्ग में पॉलिटेक्निक श्रीनगर की शिखा रावत, आरती नेगी, पॉलिटेक्निक जैंती की प्रियंका मेहता क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर रेस में केएल पॉलिटेक्निक के राहुल सैनी, रोहित तिवारी (गरुड़), रविंद्र सिंह (बाड़ेछीना), लंबी कूद में सौरभ कुमार (द्वारहाट), धीरज बिष्ट (पंतनगर), हरेंद्र सिंह (देहरादून), महिला वर्ग में खुशबू (अल्मोड़ा), शिखा रावत (श्रीनगर), प्रियंका मेहता (देहरादून) क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे पायदान पर रहीं। महिला वर्ग चक्का फेंक में सागरिका चौहान (सुद्धोवाला), सोनी राणा (श्रीनगर), कुमारी सोनी (काशीपुर), पुरुष वर्ग में योगेश चंद्र उपाध्याय (काशीपुर), विशाल कुमार (केएल पॉलिटेक्निक), मनीष रावत (देहरादून) क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के शुरू में मुख्य अतिथि सचिव प्राविधिक शिक्षा अशोक कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा निदेशक हरि सिंह, डॉ. मुकेश पांडे, एके सक्सेना, एमके कन्याल, सुरेश कुमार, एके श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, उत्तराखंड एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव केजेएस कलसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed