फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manish sisodia in uttarakhand news: manish sisodia visit dehradun today

AAP : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे देहरादून, कहा - केजरीवाल मॉडल के आधार पर बनाएंगे सरकार 

Sat, 19 Dec 2020 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
manish sisodia in uttarakhand news: manish sisodia visit dehradun today
देहरादून में मनीष सिसोदिया - फोटो : amar ujala

आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्य गठन के बाद प्रदेश के लोग राज्य सरकारों के 20 सालों के मॉडल की तुलना दिल्ली में केजरीवाल सरकार के पांच साल के विकास मॉडल से कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार को लेकर केजरीवाल मॉडल के आधार पर उत्तराखंड में आप पार्टी सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश के लोगों से जिस तरह का फीडबैक मिला है। उससे लोगों की अपेक्षा है कि उत्तराखंड में आप पार्टी की सरकार बने। वर्तमान सरकार बिना काम करने वाले मुख्यमंत्री (जीरो वर्क चीफ मिनिस्टर) और कांग्रेस से आए मंत्रियों की है। जिससे पांच साल तक प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने चुनौती दी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जन हित में किए पांच काम गिनाए। वे इस खुली बहस करने के लिए तैयार हैं। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री की ओर से भी इस पर कोई जवाब नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ों में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व रोजगार की सुविधा मिलती तो लोग पलायन करने के लिए मजबूर नहीं होते। राज्य में संसाधनों की कमी नहीं है। उनका इस्तेमाल करने के लिए सरकार की नीयत सही होनी चाहिए। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश के लोग जहां चाहेंगे वहीं राजधानी ोनी चाहिए। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की व्यवस्था करनी होगी। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया देहरादून पहुंचे हैं। हरिद्वार से दून पहुंचकर वह सबसे पहले शहीद स्मारक पर गए और आंदोलनकारियों को नमन किया। इसके बाद सिसोदिया ने घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने कहा कि राज्य गठन के 20 साल बाद भी राज्य आंदोलन के शहीदों के सपने और जनभावनाएं बदहाल है। प्रदेश के लोगों को न तो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की सुविधा मिली और न ही रोजगार मिला। मनीष सिसोदिया ने सुभाष रोड स्थित होटल में एक निजी संस्था की ओर से आयोजित ''प्रिंसिपल कॉन्क्लेव'' में शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

आम आदमी पार्टी की नजर पूर्व सैनिक वोट बैंक पर

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आम आदमी पार्टी प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधने की रणनीति बनाकर चल रही है। उसका मंसूबा भाजपा को भाजपा के ही पारंपरिक अस्त्रों से चुनौती देने का है। आप की चाल-ढाल बता रही है कि वह राज्य में हिंदुत्व कार्ड, पूर्व सैनिकों और बूथ स्तर तक मतदाताओं में पैठ बनाने का प्रयास कर रही है।

यही वजह है कि आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तर्ज पर उत्तराखंड में आने से पहले कुंभ नगरी हरिद्वार में साधु संतों का आशीर्वाद लिया। इससे पहले सिसोदिया कुमाऊं दौरे में कैंचीधाम स्थित विश्व प्रसिद्ध नीम करोली बाबा के दर पर माथा टेकने गए थे। 

अब शनिवार को सिसोदिया देहरादून पहुंचे हैं। उनका यह दौरा बेशक छोटा है। लेकिन इस दो दिन के दौरे में वह उत्तराखंड का राजनीतिक मिजाज पता लगाने की कोशिश करेंगे। उनके इस दौरे पर तीसरी धारा की राजनीति करने वालों की भी नजर है। सबसे ज्यादा जिज्ञासा इस बात को जानने की है कि मनीष के इस दौरे में आखिर वे कौन चेहरे होंगे जो आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। बहरहाल, आप ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन सियासी हलकों में चर्चाएं कम नहीं हैं।

राजनीतिक प्रेक्षकों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी प्रदेश में खुद को इस तरह से पेश कर रही है कि मानो 2022 के विधानसभा चुनाव में उसका भाजपा से सीधा मुकाबला होना हो। इसके लिए वह उन्हीं राजनीतिक मुद्दों पर फोकस कर रही है, जिन्हें भाजपा की मजबूत ताकत माना जाता है।

आम आदमी पार्टी की नजर पूर्व सैनिक वोट बैंक पर है। वह एक वर्ग के वोट बैंक को भी साधने की कोशिश कर रही है। नए विकल्प के नाम पर वह युवाओं को रिझाने की भरपूर कोशिश कर रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के भाजपा के तिलिस्म को आम आदमी पार्टी तोड़ने की जबर्दस्त कोशिश कर रही है?

इतना ही नहीं सांगठनिक नेटवर्क मामले में भी वह भाजपा की तर्ज पर बूथ स्तर पर इकाइयां गठित कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर कहते हैं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो शानदार कार्य किए हैं, उसकी उत्तराखंड में सर्वत्र चर्चा है। लोगों में आप के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

आप की ओर आशा भरी नजरों से देख रही जनता: सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भ्रष्टाचार मुक्त व राज्य की जनता की भावनाओ के अनुरूप राज्य निर्माण के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेगी। हरिद्वार से देहरादून जाते हुए नेपाली फार्म तिराहे पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी की ओर बड़ी आशा भरी नजरों से देख रही है। 

सिसोदिया ने कहा कि राज्य की जनता सत्ता में बदलाव चाहती है। क्योंकि भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने राज्य की जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि कि विकास को तरसती व भ्रष्टाचार से पीड़ित राज्य का जनता अब बदलावा चाहती है। उन्होंने कहा कि वे राज्य में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए हैं।

इस दौरान पार्टी के विधानसभा कॉर्डिनेटर दिनेश असवाल, डॉ. राजे सिंह नेगी, पूर्व विधानसभा प्रभारी अमित विश्नोई, नवीन मोहन, विजय पंवार, देवराज नेगी, दिनेश कुलियाल, ज्ञान रावत, मनोज कोटियाल, गुरुमीत सिंह, सुनील कुमार, प्रवीन जोशी, संजय सिलस्वाल, गणेश बिजल्वाण, रूपेश चौहान, मनोज भट्ट, विक्रांत भारद्वाज अंकित नैथानी मयंक भट्ट उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed