{"_id":"67bf66106de282c04309d148","slug":"mangalore-police-was-catching-the-criminal-in-the-encounter-dehradun-news-c-5-1-drn1031-628990-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एनकाउंटर में अपराधी पकड़ रही थी मंगलौर पुलिस, इधर थाने का सिपाही दून पुलिस ने लूट में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एनकाउंटर में अपराधी पकड़ रही थी मंगलौर पुलिस, इधर थाने का सिपाही दून पुलिस ने लूट में दबोचा
Thu, 27 Feb 2025 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 04:39 PM IST
सार
रिस्पना नगर के रहने वाले ठेला संचालक रिंकू सक्सेना ने पुलिस को बताया कि वह देव फार्म के पास ठेली लेकर जा रहा था। इसी बीच पीछे से एक कार आकर रुकी। इसमें सवार दो लोगों ने रिंकू को जबरन कार में बैठाया और चार हजार रुपये लूट लिए। रिंकू को कार से धक्का देकर बाहर गिराया और वहां से भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार की मंगलौर थाना पुलिस एक तरफ एनकाउंटर कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर रही थी दूसरी तरफ थाने के एक सिपाही को देहरादून पुलिस ने लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसका एक साथी और भी गिरफ्तार हुआ। दोनों ने एक सब्जी ठेला संचालक से नशे की हालत में चार हजार रुपये लूटे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश करेगी। इनके पास से चार हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जोगीवाला क्षेत्र से एक लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना पर एसओ संजीत कुमार जोगीवाला पहुंचे। वहां रिस्पना नगर के रहने वाले ठेला संचालक रिंकू सक्सेना ने पुलिस को बताया कि वह देव फार्म के पास ठेली लेकर जा रहा था। इसी बीच पीछे से एक कार आकर रुकी। इसमें सवार दो लोगों ने रिंकू को जबरन कार में बैठाया और चार हजार रुपये लूट लिए। रिंकू को कार से धक्का देकर बाहर गिराया और वहां से भाग गए।
विज्ञापन
Uttarakhand: अंडर ट्रांसफर पुलिसकर्मी तीन दिन के भीतर करने होंगे कार्यमुक्त, आईजी गढ़वाल ने जारी किया फरमान
विज्ञापन
मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखते हुए कार की पहचान की और बुधवार को विकासनगर के गांव लक्ष्मणपुर निवासी सुरेश चौहान व नेहरू कॉलोनी के रहने वाले अंकित बछैती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने प्राथमिक पूछताछ में लूट की इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सुरेश चौहान ने पुलिस को बताया कि वह थाना मंगलौर में सिपाही है। इस वक्त उसकी ड्यूटी देहरादून जिले में कांवड़ के दौरान लगी थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
लुटेरे पुलिसवाले... एक माह में लूट के आरोप में चार सिपाही पकड़ेI
पुलिस के चंद कर्मचारी मित्र पुलिस को बदनाम करने में लगे हैं। पिछले दिनों प्रेमनगर थाने के सिपाही समेत तीन सिपाही साढ़े सात लाख रुपये की डकैती में गिरफ्तार हुए। इनके चार अन्य साथी भी पकड़े गए। इन्होंने ऋषिकेश के एक कारोबारी को सस्ते डॉलर दिलाने का झांसा देकर ठगा था। अब इस सिपाही ने एक ठेले वाले को भी नहीं बख्शा। साथी के साथ मिलकर उससे भी चार हजार रुपये लूट लिए। ऐसी घटनाओं के बाद सवाल उठते हैं कि आखिर कैसे लोग अपनी सहायता के लिए पुलिस को बुलाए जब पुलिसकर्मी ही लोगों को लूट रहे हैं।