फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man Took over Graphic Era School bus in Roorkee

पहले ग्राफिक पब्लिक स्कूल की छात्रों से भरी बस कब्जे में ली, फिर आरोपी ने प्रधानाचार्य पर किया हमला

Sun, 22 Sep 2019 09:18 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Sep 2019 09:18 AM IST
सार

  • थोड़ी ही देर बाद बस स्कूल के बाहर छोड़करपब्लिक चाकू लहराता स्कूल में घुसा आरोपी
  • स्टाफ पर भी हमले की कोशिश, स्टाफ और बच्चों में मची भगदड़
  • बस में सवार थे ग्राफिक पब्लिक स्कूल चुड़ियाला के 30 बच्चे
  • अपहरण की तहरीर, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा

विज्ञापन
man Took over Graphic Era School bus in Roorkee
इसी बस में थे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राफिक पब्लिक स्कूल, चुड़ियाला की बच्चों से भरी बस ले जा रहे बस ड्राइवर पर एक सिरफिरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया और ड्राइवर को उतार बस ले भागा। स्कूली बस लेकर फरार होने से स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर बाद आरोपी युवक बस को स्कूल के आगे लेकर पहुंचा और बस खड़ी कर दी। इतना ही नहीं, इसके बाद आरोपी चाकू लहराते हुए स्कूल में जा घुसा। स्टाफ पर हमले की कोशिश की, जिस पर शिक्षकों और बच्चों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर आरोपी को किसी तरह काबू किया। आरोपी युवक को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चुड़ियाला स्थित ग्राफिक पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को स्कूल लाने और घर छोड़ने के लिए बस लगा रखी है। स्कूल में स्थानीय बच्चों से लेकर सहारनपुर जिले के कई गांवों के बच्चे भी पढ़ते हैं। शनिवार की सुबह स्कूल बस चालक हैप्पी निवासी गांव कोलकी (सहारनपुर) आभा गडोला (सहारनपुर) से स्कूली बच्चों को लेने गया था। बच्चों के बैठने के बाद गांव निवासी संदीप पुत्र कालू भी बस में चढ़ गया। चालक ने विरोध किया तो संदीप ने उसके साथ मारपीट कर दी। चाकू से हमला कर उसने बस चालक को स्टेयरिंग से हटाकर नीचे उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिरफिरे युवक ने बच्चों से भरी बस को दौड़ा दिया

इसके बाद सिरफिरे युवक ने बच्चों से भरी बस को दौड़ा दिया। बस चालक ने घटना की जानकारी प्रधानाचार्य विवेक त्यागी को दी। बच्चों से भरी बस लेकर युवक के भागने की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई। इस बीच सिरफिरा युवक बस को लेकर स्कूल के बाहर पहुंच गया और बस बंद करके चाकू हाथ में लहराते हुए स्कूल परिसर में जा घुसा।

युवक के हाथ में चाकू देख स्टाफ के लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर युवक ने उन पर हमले की कोशिश की। युवक की हरकतों को देख स्टाफ और बच्चों में भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद पुलिस भी स्कूल में पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को काबू कर हिरासत में लिया। प्रधानाचार्य की अपहरण की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

स्कूल की तरफ दौड़े अभिभावक 
सिरफिरे युवक के चाकू के बल पर बस चालक से मारपीट कर बस लेकर फरार होने की सूचना मिलते ही अभिभावकों में अफरातफरी मच गई। अपने बच्चों के संबंध में जानकारी लेने के लिए अभिभावक स्कूल की तरफ दौड़ पड़े। स्कूल पहुंचकर बच्चों के सही सलामत होने पर अभिभावकों ने सुकून की सांस ली। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य और पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ऐसी हरकत क्यों की, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।
 

बच्चों में मची चीख पुकार

चालक से मारपीट कर सिरफिरे युवक के बस दौड़ा देने के बाद बस में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने बस इतनी तेजी से दौड़ा रखी थी कि अगर बस अनियंत्रित हो जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में करीब 30 बच्चे थे। सिरफिरे युवक का बेटा भी स्कूल में पढ़ा रहा है। 

स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक त्यागी की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही जानकारी की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया है, इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी।
-संजीव थपलियाल, एसओ, भगवानपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed