फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man sexually molested calf, public gave him punishment

बछिया के साथ कर रहा था गंदी हरकत, भीड़ ने देखा तो किया उसका बुरा हाल

Wed, 02 Aug 2017 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Aug 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
man sexually molested calf, public gave him punishment
- फोटो : demo pic
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक युवक बछिया के साथ गंदी हरकत करता पकड़ा गया। लोगों ने उसका ऐसा हाल किया कि शहर में बवाल हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि पौड़ी जिले के सतपुली में बुधवार की सुबह एक युवक शाह आलम, दुधारखाल तिराहा में बालेश्वर चौधरी की गोशाला में गया और बछिया से दुष्कर्म करने लगा।

तभी बालेश्वर चौधरी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। शोर मचने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। बछिया से दुष्कर्म कर रहे युवक को लोगों ने पकड़कर धुन दिया।
विज्ञापन

 

सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पीएसी तैनात

man sexually molested calf, public gave him punishment
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया और थाने के समक्ष प्रदर्शन किया। यही नहीं, गुस्साई भीड़ ने दो दुकानों का सामान सड़क पर फेंक दिया। इस घटना को लेकर कस्बे में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को मौके से हटाया। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई।  

साथ ही भीड़ कोतवाली पहुंच गई और जोरदार प्रर्दशन किया। लोगों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को शहर से बाहर किया जाए। आरोपी के खिलाफ सतपुली पुलिस ने 9/17 की धारा 377 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed