फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man rape with divorcy woman in haridwar

नौकरी मांगने पहुंची लड़की तो बिगड़ गई नियत, दोस्त के साथ मिलकर आबरू से किया खिलवाड़, फिर...

Fri, 04 Aug 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 04 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
 man rape with divorcy woman in haridwar

एक तलाकशुदा मह‌िला नौकरी मांगने पहुंची तो आदमी की न‌ियत ही ब‌िगड़ गई। उसने लड़की को पहले अपनी बातों में फंसाया इसके बाद अपने दोस्त के साथ म‌िलकर उसके साथ हैवान‌ियत कर डाली।

विज्ञापन


छपरौली विधानसभा से विधायक का निर्दलीय चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति और उनके साथी पर बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) की तलाकशुदा एक महिला ने नौकरी दिलाने के बहाने दुराचार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर पर रानीपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


घटना बुधवार (दो अगस्त) देर रात की बताई जा रही है। मूल रूप से बुलंदशहर के थाना ककोड निवासी 29 वर्षीय तलाकशुदा महिला इन दिनों थाना देहात के हापुड़ क्षेत्र में रह रही है। बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात हापुड़ कचहरी के पास ‘प्रमुख’ नाम के एक व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने के लिए छपरौली विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके एसएस तोमर का मोबाइल नंबर दिया। आरोप है कि मोबाइल पर एसएस तोमर ने उसे हरिद्वार में नौकरी दिलाने की बात कही। उसके बाद उसने उसे हरिद्वार चलने की बात कही। इसके लिए उसे हापुड़ बस स्टैंड बुलाया गया। 

परांठे में म‌िलाकर दी नशीली दवा

 man rape with divorcy woman in haridwar
rape - फोटो : google

​बुधवार देर रात एसएस तोमर के साथ वह हरियाणा होते हुए हरिद्वार के सलेमपुर गांव स्थित द्वारिका विहार कालोनी में एक घर में पहुंची। हरियाणा से उनके साथ पप्पू नाम का एक युवक भी था। आरोप है कि रात को एसएस तोमर ने उसके लिए परांठा मंगाया।

उसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। सुबह नींद खुली तो उसे अपने साथ रेप होने का अहसास हुआ। महिला ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी एसएस तोमर और उसके साथी ने पहले उसे धमकाया फिर दुराचार कर लिया।

पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। किसी तरह उनसे अलग होकर महिला ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पीड़िता ने बताया है कि वह बेहोशी की अवस्था में थी, इसलिए नशा टूटने पर ही शिकायत करने पहुंची।

महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया पता चला है कि आरोपी ने छपरौली से विधायक का निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed