फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man murdered after kidnapping with his car in vikasnagar dead body not found

विकासनगर: नहर में घंटों चला सर्च अभियान, नहीं मिला सुराग, विरोध में सांकेतिक रूप से बंद किया बाजार

Mon, 21 Jan 2019 03:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Jan 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Man murdered after kidnapping with his car in vikasnagar dead body not found
- फोटो : अमर उजाला

युवक के शव की तलाश में जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शक्ति नहर में सर्च अभियान चलाया। दोपहर बाद तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका। युवक के शव की तलाश के लिए वाटर ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया।

विज्ञापन


वहीं युवक की हत्या के विरोध व आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापार मंडल चकराता ने छावनी बाजार सांकेतिक रूप से बंद किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
विज्ञापन


छावनी बाजार के व्यापारियों ने आज दोपहर 12 बजे से एक बजे तक अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखे। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस प्रशासन मृतक की लाश को नहीं ढूंढ पाया है जो खेद का विषय है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग आरोपियों को कढ़ी से कढ़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी व्यापारियों ने मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनकी हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। बाजार बंद में व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित अड़ोड़ा, सचिव राजेश्वर वर्मा, अनिल चौहान, संजय जैन, केशर चौहान, नैन सिंह राणा, कमल रावत, राहुल चांदना, तीर्थ कुकरेजा, राजकुमार मेहता, प्रताप चौहान आदि व्यापारी शामिल रहे।

झिटाड त्यूनी निवासी मोती सिंह को 16 जनवरी को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने नवाबगढ़ के दो युवकों नदीम और अहसान को हिरासत में लिया था, पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि मोती की हत्या के बाद उन्होंने शव को शक्तिनहर में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसे देखते हुए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। शनिवार को लोगों ने एसडीएम को घेराव किया था। हालांकि, तब अधिकारियों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत करा दिया था। रविवार को बड़ी संख्या में जौनसार बावर और पछवादून क्षेत्र के लोग ढकरानी बैराज में एकत्र हुए। यहां बैठक के बाद दोपहर एक बजे लोग जुलूस के रूप में डाकपत्थर चौक पहुंचे और यमुनोत्री-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद लोगों ने विकासनगर बाजार को भी बंद करा दिया। इस दौरान लोगों की कुछ दुकानदारों और पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई थी। 


इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डाकपत्थर चौक से मंडी चौक तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। दोपहर तीन बजे प्रदर्शनकारी मंडी चौक से वापस डाकपत्थर चौक की ओर लौट रहे थे। इस बीच उन्होंने डाकपत्थर पुल नंबर एक की ओर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। इसी बीच भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति पुलिस की ओर पत्थर फेंका, जो एसडीएम जितेंद्र कुमार के हाथ में लगा। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरी ओर से लोगों ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। स्थिति काबू में नहीं आई तो पुलिस ने हवाई फायरिंग कर लोगों को दौड़ाया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। भीड़ से हटकर इधर उधर खड़े लोगों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा। लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed