फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man eater leopard killed in nainital.

इस बार आदमखोर तेंदुआ बना इंसानों का 'शिकार'

Tue, 14 Oct 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चोरगलिया (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, चोरगलिया (नैनीताल) Updated Tue, 14 Oct 2014 07:30 PM IST
man eater leopard killed in nainital.

नैनीताल के चोरगलिया से 10 किमी दूर हंसपुर खत्ता में सोमवार सुबह तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला किया। इसमें पांच लोग घायल हो गए।



दोपहर में फिर तेंदुए ने हमला बोला और एक गुर्जर को घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर कर मार गिराया। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के रनसाली रेंज में स्थित हंसपुर खत्ता चारों तरफ से घने जंगल से घिरा है। यहां पर वन्यजीवों की अच्छी-खासी संख्या है। सुबह करीब 5.30 बजे तेंदुआ आबादी वाले इलाके में पहुंच गया।


उसने राम सिंह, गोपाल सिंह, कृष्णा नंद और धनुली देवी, गुलाम नवी को घायल कर दिया। घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों का अभी उपचार चल ही रहा था कि तेंदुआ एक बार फिर आबादी की तरफ पहुंच गया।

विज्ञापन

करीब दस मिनट तक हुई लड़ाई

man eater leopard killed in nainital.

उसने 10.30 बजे फिर से खत्ते के नूर आलम पर हमला बोल दिया। तेंदुआ और नूर आलम के बीच करीब 10 मिनट तक गुत्थमगुत्था होती रही।

लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ पास में छिप गया। फिर थोड़ी देर में उसने नूर आलम के घर से करीब 200 मीटर दूर रमेश राम के घर में घुस बकरी को अपना शिकार बनाया।

इसी बीच, सूचना पर भारी पुलिस फोर्स और जंगलात की टीम मौके पर पहुंच गई। चोरगलिया पुलिस और तराई पूर्वी वन विभाग ने तेंदुए को भगाने के लिए हवाई फायर भी किए। बाद में वन महकमे ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, पिंजरे में फंसा तेंदुआ कुछ देर बाद भाग निकला।

इसके बाद भारी संख्या में पहुंच चुके आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरकर मार गिराया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। आरओ भगवत पंत ने बताया कि इलाके में सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed