फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man eater leopard killed by people

आदमखोर गुलदार को डंडों से पीटकर किया ढेर

Wed, 28 May 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नानकमत्ता
ब्यूरो / अमर उजाला, नानकमत्ता Updated Wed, 28 May 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
man eater leopard killed by people

नानकमत्ता में आबादी में घुस आए गुलदार ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे तीन लोग और दो मवेशी घायल हो गए।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि गुस्साए ग्रामीणों ने गुलदार को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर ढेर कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सितारगंज और खटीमा भेजा गया।

इस बीच मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया।

खेत की रखवाली कर रहे सुरजीत को किया घायल

man eater leopard killed by people

सोमवार की रात बिचई निवासी सुरजीत सिंह (55) पुत्र छारा सिंह अपने खेत की रखवाली कर रहा था।

रात 11 बजे गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने उस पर हमला कर दिया, जिससे सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर मचाने पार आसपास खेतो में मौजूद लोग मौके पर पंहुचे तो गुलदार भाग गया। परिजनो ने घायल को सितारगंज
सीएचसी मे भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।

उसके बाद गुलदार ने विचई निवासी अमर सिंह पुत्र हरवंश सिंह के घर में घुसकर दो भैंस और पालतु कुत्ते को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार मौके से नदारद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने गुलदार को किया अधमरा

man eater leopard killed by people

मंगलवार की सुबह नौ बजे गुलदार ने साइकिल से नानकमत्ता जा रहे बेलखेड़ा निवासी करनैल सिंह पुत्र बूढ़ सिंह तथा उनके पुत्र गुरमीत सिंह पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, उन्होंने गुलदार को घेर लिया। ग्रामीणों के पिटाई से गुलदार अधमरा होकर वहीं गिर पड़ा।

सूचना पर रंसाली रेंज के वन कर्मी मौके पर पंहुच गए, लेकिन तब तक गुलदार दम तोड़ चुका था।

इस बीच प्रभागीय वनाधिकारी आनंद आर्या, वन क्षेत्राधिकारी भगवत पंत, बाराकोली रेंज के क्षेत्राधिकारी बीके पांडे में दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

घायलों को मुआवजा देने की मांग

man eater leopard killed by people

टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया। इस बीच मौके पर जुटे ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को घेर लिया।

उन्होंने वन्य जीवों से सुरक्षा और घायलों को मुआवजा देने की मांग उठाई। वनाधिकारियों की सूचना पर नानकमत्ता थानाध्यक्ष ओमवीर रावत पुलिस बल लेकर मौके पर पंहुच गए।

उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। गुलदार के सभी अंग सुरक्षित थे। खटीमा व सितारगंज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद पाठक, डा. पीएस ध्यानी के पैनल ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया।

उसके बाद गुलदार का शव दफ ना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed