नोटबंदी के दौर में मिसाल है ये युवा, घर-घर जाकर बांट रहा नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और हजार के नोटों के चलन से बाहर होने से परेशान लोगों के लिए ये युवा किसी मसीहा की तरह की मददगार बना है। युवा खुद ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निकल पड़ा है।
बड़े नोट चलन से बाहर होने के बाद आम आदमी परेशान है। लोग बैंक और एटीएम में सुबह से देर रात तक पैसों को एक्सचेंज करने और निकालने के लिए जूझ रहे हैं। ऐसे में रानीपोखरी घमंडपुर निवासी नरेश उनियाल ने अपनी तिजोरी खोल दी है।
घर जाकर दे रहे जरुरतमंदों को चेंच पैसे
वह अपने पास जमा सौ रुपये के नोट लोगों से एक्सचेंज कर रहे हैं। लोग नरेश की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। ग्राम लिस्टाबाद निवासी प्रताप सिंह की पुत्री का 24 नवंबर को शादी है।
पांच सौ और हजार रुपये के नोट होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी। नरेश उनियाल ने प्रताप सिंह से 10 हजार रुपये का एक्सचेंज कर उन्हें सौ रुपये के नोट दिए। प्रताप सिंह ने उनियाल का आभार जताया है।
वर्षों से जमा रुपये बांटने का लिया फैसला
इसके अलावा उनियाल ने रानीपोखरी स्थित प्रेमलाल सेमवाल को पांच हजार रुपये, दांडी निवासी सूरज रावत को दो हजार रुपये, सुरेश तनवर को एक हजार रुपये और लिस्टाबाद निवासी सुशील कुमार से दो हजार रुपये एक्सचेंज किए।
उनियाल ने बताया कि उनके पास कई वर्षों से जमा सौ रुपये के नोट का करीब 30 हजार रुपये थे। नोटबंदी के चलते जरूरतमंद लोगों की मदद करने का निर्णय किया है।