फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mama bhanja fraud case arrested by dehradun police

इस मामा-भांजे ने किया पुलिस की नाक में दम, पढ़िए इनके 'काले' कारनामे

Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
mama bhanja fraud case arrested by dehradun police
पुलिस गिरफ्त में आराेपी - फोटो : अमर उजाला

बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों को ठगने वाला यह गिरोह मामा भांजे का बनाया गिरोह है। ये दोनों ही भोले भाले लोगों का खाता खुलवाते थे।

विज्ञापन


इन्हीं खातों में शिकार बनाए जाने वाले लोगों से पैसे जमा कराए जाते थे। जबकि, इनका एक साथी प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में क्लर्क है जो देशभर के लोगों का डाटा (फोन नंबर आदि) चुराता था। इसके साथ ही तीन लोग नोएडा में एक कॉल सेंटर (फर्जी) में बैठकर देशभर के लोगों को फोन कर उन्हें झांसे में लेते थे। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जांच में आया है कि सुधीर गुप्ता एक अन्य अभियुक्त अक्षय गुप्ता का मामा है। दोनों ही शातिर किस्म के हैं। वे सज्जन व निर्धन लोगों को अपने झांसे में लेकर उनका विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपी कभी न कभी कॉल सेंटर में काम कर चुके थे

इसके बाद बैंक से मिलने वाले डेबिट कार्ड, चैक बुक और पासबुक अपने पास रख लेते थे। इन्हीं खातों का विवरण लोगों को उपलब्ध कराने के बाद इनमें पैसा जमा कराते थे। इसके बाद दीपक कुमार, आनंद पांडेय और धर्मेंद्र इन चेक बुक, डेबिट कार्ड आदि माध्यम से खातों से निकालते थे।

ये तीनों कुल रकम का 20 फीसदी हिस्सा दीपक सिंह और मोहित को देते थे। इन दोनों का काम था कि वे नोएडा में बैठकर अलग अलग नंबरों से लोगों को बीमा पॉलिसी में अधिक लाभ का प्रलोभन देते थे। दीपक सिंह का एक काम और था कि वह देशभर के लोगों का डाटा चुराता था।

वह देश की एक बड़ी बीमा कंपनी में क्लर्क है। उसे यह डाटा आसानी से मिल जाता था। इन सभी के बारे में एक बात सामान्य है कि सभी कभी न कभी कॉल सेंटर में काम कर चुके थे। इसी के कारण वे ऐसी बातें करने में सक्षम थे जिससे कि लोगों को झांसे में लिया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed