फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Malta Festival to be held soon in Dehradun: Joshi

देहरादून में जल्द होगा माल्टा महोत्सव : जोशी

Thu, 18 Dec 2025 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Malta Festival to be held soon in Dehradun: Joshi
- माली भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा, देहरादून में जल्द माल्टा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। वहीं, माली भर्ती के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाया जाएगा। यह कहना है कृषि मंत्री गणेश जोशी का। उन्होंने यह बात औद्यानिकी परिषद के सभागार में आयोजित बैठक में कही।
बैठक में कृषि मंत्री ने सभी जिलों में नाबार्ड वित्त पोषित पॉलीहाउस निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पॉलीहाउस स्थापना की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने सभी जनपदों में क्लस्टर चयन, किसानों के चयन एवं कम से कम दो फसलों सब्जी एवं फूलों के बड़े क्लस्टर विकसित करने के साथ लक्ष्य तय कर शीघ्र पॉलीहाउस स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तर पर इसकी नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए। बैठक में
विज्ञापन

जायका परियोजना, कीवी मिशन, एप्पल मिशन एवं ड्रैगन फ्रूट के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार कर योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव कृषि एसएन पांडेय, महानिदेशक कृषि वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अब सिंघाड़ा एवं मखाना की भी होगी खेती
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने तराई क्षेत्रों में सिंघाड़ा एवं मखाना की खेती को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एप्पल मिशन के तहत वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की किसानों की लंबित सब्सिडी लगभग 5.50 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed