जानिए, आपकी राशि पर कैसा रहेगा संक्रांति का प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सूर्यदेव शनि के घर (मकर राशि) में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ सूर्य संक्रांति शुरू हो जाएगी।
सूर्य संक्रांति को मकर संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्यदेव एक महीने तक इस राशि में रहेंगे। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। शनि सूर्य के पुत्र हैं। माना जाता है कि पिता-पुत्र की आपस में पटती नहीं है।
यही वजह है कि दोनों का साथ आना अच्छा नहीं माना जाता है। 13 फरवरी को सूर्य मकर राशि से अगली राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही राशियों के प्रभाव भी बदल जाएंगे।
आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार, सूर्य का शनि के घर में प्रवेश मिला-जुला रहेगा। पंडित भगवती प्रसाद थपलियाल ने बताया कि इस दौरान शनिदेव का विशेष पूजन किया जाना चाहिए।
राशियों पर पड़ेगा यह असर
मेष - इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला असर रहेगा। पारिवारिक उलझनें बढ़ेंगी। मानसिक शांति में कमी आ सकती है।
वृष - नौकरी-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता की ओर से चिंताएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मिथुन - बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। इसके साथ ही लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
कर्क- गुरु उच्च होने की वजह से धनलाभ होगा। विद्यार्थियों को विद्या में सफ लता मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे।
सिंह - शनि की ढइया के कारण व्यवसाय और आवास संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। घरेलू तनाव से ग्रसित भी रह सकते हैं।
कन्या- आपसी विवाद हो सकता है। व्यवसाय अथवा घर में साथी के साथ विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंताएं बढ़ सकती हैं।
तुला - सुख-सुविधा, संपन्नता बढ़ेगी। धन लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
वृश्चिक - शनि का प्रभाव होने से बाधाएं बढ़ेंगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। झूठे मामलों में फंस सकते हैं।
धनु - सार्वजनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण पद प्राप्त होगा। वैवाहिक सुख मिलेगा। माता-पिता से संबंधों में दूरी आ सकती है।
मकर - शनि 11वें भाव में होने से धन लाभ होगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।
कुंभ - सत्ता में बैठे लोगों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। वाहन का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंताएं बढ़ सकती हैं।
मीन - स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी आ सकती है। मित्रों से निराशा होगी। केतु आपको लक्ष्य से भ्रमित करा सकता है।
वर्ष का पहला स्नान पर्व आज
नए वर्ष का पहला बड़ा स्नान पर्व आज (बुधवार) पड़ रहा है। इस बार दो दिन पुण्य काल होने के कारण मकर संक्रांति स्नान 14 और 15 जनवरी को होगा।
सूर्य देव धनु राशि छोड़कर बुधवार सायं 7:27 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पुण्य काल दोपहर 1:03 बजे से प्रारंभ होगा। यह पुण्य काल 15 जनवरी (बृहस्पतिवार) दोपहर 11:27 बजे तक बना रहेगा।
सूर्य के मकर में आते ही शिशिर ऋतु एवं उत्तरायणी प्रारंभ हो जाएंगे। उत्तरायणी का पर्व पूरे देश में गंगा स्नान के साथ मनाया जाएगा। गंगा स्नान के लिए जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि पर्वतीय क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस बार उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या मंगलवार शाम तक सर्वाधिक रही।
आज बनेगी खिचड़ी
मकर संक्रांति के मौके पर मंदिरों और घरों में लोग खिचड़ी बनाएंगे। पूजा-अर्चना के साथ ही खिचड़ी और तिल के लड्डू लोगों को प्रसाद के रूप में बांटे जाएंगे। स्नान, दान आदि कर पुण्य भी कमाएंगे।