फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mahant sureshwranand statement on ayodhya ram mandir

राम मंदिर जब भी बनेगा कांग्रेस के शासन में ही बनेगा: महंत सुरेश्वरानंद

Thu, 05 Jul 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 05 Jul 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
mahant sureshwranand statement on ayodhya ram mandir
महंत सुरेश्वरानंद

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महंत स्वामी सुरेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बालिकाओं के साथ बढ़ रही रेप जैसी जघन्य घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से इसके लिए कठोर कदम उठाने की मांग की है। 

विज्ञापन


महंत सुरेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मंदसौर और सतना की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर किसी भी प्रकार का अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे तो दे रही है लेकिन देशभर में बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराध को रोकने में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें नाकाम सिद्ध हो रही हैं। 
विज्ञापन

 
महंत सुरेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि भाजपा मंदिर बनाना ही नहीं चाहती है। मंदिर भाजपा के लिए वोट जुटाने का एक जरिया मात्र है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर जब भी बनेगा कांग्रेस के शासन में ही बनेगा। कहा कि जनता से किए वादे पूरे करने में विफल रहे पीएम नरेंद्र मोदी फिर से एक बार सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे हैं। मोदी यदि प्रत्येक देशवासी के खाते में 15 लाख रूपए जमा करने का अपना वादा पूरे कर दें तो वे एक बार फिर सत्ता में लौट सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी कुंभ मेले के बारे में उन्होंने कहा कि स्थायी निर्माण अधिक से अधिक होने चाहिए। जिससे हरिद्वार की जनता को लंबे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। महिला शिक्षिका के साथ मुख्यमंत्री के अभद्र व्यवहार को पूरी दुनिया ने देखा है।


उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन हो रही वाहन दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। महंत सुरेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि जिन संत महापुरुषों के आशीर्वाद से भाजपा केंद्र में की सत्ता आई है। आज उन्हीं संत महापुरुषों पर झूठे मामले लगवाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि देश में संत महंतों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो केंद्र में कभी भी भाजपा की सरकार नहीं आएगी। इस  दौरान स्वामी धर्मानंद व साध्वी मंजुश्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed