फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mahant hari giri wrote a letter to pm modi for kulbhushan yadav

'अखाड़ों के नागा संन्यासी सीमाओं पर जाकर भारतीय सेना की मदद करने को तैयार'

Tue, 16 May 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 16 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
mahant hari giri wrote a letter to pm modi for kulbhushan yadav

अखाड़ा परिषद कुलभूषण जाधव पर काफी चिंतित है। परिषद ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जाधव का जीवन बचाने की मांग की है। सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के द्वारा संतों ने स्वागत किया है।

विज्ञापन


साथ ही गंगा रक्षा, जल समाधि के स्थान पर भू-समाधि और कुंभ मेलों के स्थायी निर्माण के लिए भी मांग की गई है। इस आशय के पत्र चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी भेजे गए हैं।   
विज्ञापन

    
अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने अखाड़े में वार्ता करते हुए बताया कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह निर्दोष कुलभूषण जाधव को फांसी पर लटकाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम माेदी काे ल‌िखा पत्र

mahant hari giri wrote a letter to pm modi for kulbhushan yadav

ऐसा पहले सरबजीत के मामले में नाटक कर चुका है। उसे तो जेल में ही मरवा दिया गया। केंद्र सरकार जाधव के प्रकरण का गहरा संज्ञान ले रहे हैं। यह इसी से साबित होता है कि इस मामले को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पूरी तैयारी के साथ उठाया गया है।

अखाड़ा परिषद पहले भी दो बार प्रस्ताव पारित कर चुकी है कि अखाड़ों के नागा संन्यासी सीमाओं पर जाकर भारतीय सेना की मदद करने को तैयार हैं। सरकार चाहे तो संत अपना जीवन सीमाओं पर बलिदान भी कर सकते हैं।

​इस संबंध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की गई है कि सरकार तत्काल उचित कार्रवाई करें। हर सूरत में कुलभूषण का जीवन बचाना जरूरी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed