{"_id":"602d133e54440f794c71cb61","slug":"maha-kumbh-mela-2021-news-ganga-sabha-will-take-out-dharma-dhwaja-yatra-on-25th-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेला 2021: गंगा सभा 25 फरवरी को निकालेगी धर्म ध्वजा यात्रा, मेलाधिकारी को भेंट किया निमंत्रण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेला 2021: गंगा सभा 25 फरवरी को निकालेगी धर्म ध्वजा यात्रा, मेलाधिकारी को भेंट किया निमंत्रण पत्र
Wed, 17 Feb 2021 06:35 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 17 Feb 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
मेलाधिकारी से मिलते गंगासभा के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में श्री गंगा सभा की 25 फरवरी को धर्म ध्वजा यात्रा निकालेगी और ध्वजा की स्थापना होगी। श्री गंगा सभा पदाधिकारियों ने बुधवार को मेला नियंत्रण भवन में मेलाधिकारी दीपक रावत से मुलाकात की।
विज्ञापन
गंगा सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि 25 फरवरी को धर्म ध्वजा यात्रा सुबह दस बजे कुशावर्त घाट से शुरू होगी। ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी के प्रांगण में धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ व अन्य पदाधिकारियों ने मेलाधिकारी को आमंत्रण पत्र भेंट किया।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने मेलाधिकारी को रुद्राक्ष की माला पहनाई और शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। साथ ही धर्म ध्वजा यात्रा और स्थापना कार्यक्रम के लिए जरूरी प्रबंध करने का भी अनुरोध किया। इस दौरान उप सभापति सुरेंद्र सिखौला, करुणेश मिश्रा, शैलेश खैरवाल, वैभव विद्याकुल, यतेंद्र सिखौला, उपाध्यक्ष जितेंद्र विद्याकुल, नीतीश सिखौला, क्षितिज गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कुंभ की अवधि कम करना हरिद्वार का अपमान : हरीश
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि प्रदेश सरकार कुंभ का आयोजन नहीं करवाना चाहती है। सरकार की इस मंशा को भांपकर वह पहले ही जनता के सामने रख चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कुंभ करीब आते-आते अधिकारिक रूप से सरकार की मंशा स्पष्ट हो चुकी है। सरकार कुंभ की अवधि घटा रही है। हरीश रावत ने कहा कि प्रयागराज में माघ कुंभ की अवधि बढ़ाई और हरिद्वार के पौराणिक कुंभ की अवधि घटाई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कुंभ अवधि कम करके उत्तराखंड और हरिद्वार का अपमान किया है। इसके लिए वह राज्य सरकार और भाजपा की निंदा करते हैं।
पेशवाई को लेकर कुछ लोग फैला रहे भ्रम
पंचायती धड़ा फिराहेडियान के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचीन सिद्धपीठ गुघाल मंदिर से निकलने वाली जूना अखाड़े की पेशवाई के स्वागत को लेकर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि से चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग पेशवाई को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने पेशवाई परंपरागत तरीके से प्राचीन गुघाल मंदिर से ही निकालने की मांग की।
पंचायती धड़ा फिराहेडियान का प्रतिनिधिमंडल जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि से मिला। धड़े के अध्यक्ष महेश कुमार तुंबड़िया, महामंत्री उमाशंकर वशिष्ठ और कोषाध्यक्ष सचिन कौशिक ने कहा कि प्रत्येक कुंभ पर परंपरागत तरीके से जूना अखाड़े की पेशवाई गुघाल मंदिर से अखाड़े के लिए रवाना होती है। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग रमता पंचों का भव्य रूप से स्वागत सम्मान करते हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ लोग पेशवाई को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। अनादि काल से अखाड़ों की पेशवाई सबसे पहले गुघाल मंदिर से ही निकाली जाती है।