फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Kumbh Mela 2021 News: Automatic hand operated wheelchair and ramp Inaugurated on Har Ki pauri

कुंभ मेला 2021: दिव्यांग और बुजुर्गों को गंगा तट तक जाने में नहीं होगी परेशानी, व्हील चेयर से कर सकेंगे आचमन

Tue, 16 Feb 2021 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Feb 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 News: Automatic hand operated wheelchair and ramp Inaugurated on Har Ki pauri
व्हील चेयर का उद्घाटन करते कुंभ मेला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कुंभ स्नान पर हरकी पैड़ी पहुंचने वाले दिव्यांग एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मां गंगा के आचमन करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हरकी पैड़ी घाट पर ही आटोमैटेड हैंड ऑपरेटेड व्हील चेयर और रैंप की सुविधा शुरू हो गई है। मेलाधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार को वसंत पंचमी स्नान पर हरकी पैड़ी पर लगाए आटोमैटेड व्हील चेयर एवं रैंप का ट्रायल किया। 

विज्ञापन


मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि हरकी पैड़ी पर भूमिगत तारों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग चेजिंग रूम लगाए गए हैं। उन्होंने सीसीआर से लेकर हरकी पैड़ी एवं अन्य गंगा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला नियंत्रण भवन से सटे पार्क में रखे सामानों को हटवाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन


Kumbh Mela 2021: केवल एक महीने का होगा कुंभ, संतों में बढ़ सकता है रोष
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलाधिकारी ने घाट पर मेनहोल का ढक्कन ठीक से बंद न होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में मेला सीएमओ डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, हरवीर सिंह, उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, किशन सिंह नेगी, नगर आयुक्त जयभारत सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश सिंह मेहरा और उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान आदि अधिकारी मौजूद रहे।

नाइयों के लाइसेंस चेक किए 
दीपक रावत ने नाईघाट का निरीक्षण कर नाइयों के लाइसेंस चेक किए। उन्होंने प्रयोग के बाद ब्लेड को अलग डिस्पोज करने के निर्देश दिए। उन्होंन हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं के लिए अलग जूता स्टाल पर भीड़ को लेकर कोविड नियमों का पालन करवाने और धनुष पुल के पास बने घाट की रेलिंग पर रंगाई-पुताई कराने के भी निर्देश दिए।


250 साल पुराने कुएं का होगा जीर्णोद्धार
मेलाधिकारी ने कनखल चौक वाली गली स्थित 250 साल पुराने कुएं का निरीक्षण किया। उन्हाेंने अधिकारियों से कुंए का जीर्णोद्धार करवाने के निर्देश दिए। उन्होेंने कनखल चौक स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर शौचालय में एक अतिरिक्त सीट लगाने और साफ-सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। 

श्री गंगा सभा कार्यालय का उद्घाटन किया
मेलाधिकारी दीपक रावत ने हरकी पैड़ी पर बने श्री गंगा सभा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्हाेंने श्री गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ एवं स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि के साथ मां गंगा एवं मां सरस्वती की पूजा की। कार्यालय में प्रवेश करने से पहले कन्या पूजन किया। जम्मू से आई बालिका श्रेया ने सबसे पहले कार्यालय में कदम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed