फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Magic vehicles will run on six routes of Doon

Dehradun News: दून के छह रूटों पर दौड़ेंगे मैजिक वाहन

Sat, 27 May 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Magic vehicles will run on six routes of Doon
कोरोनाकाल में दून के छह रूटों पर सिटी बसों का संचालन बंद हो गया था। अब हालात सामान्य हुए तो कई सिटी बसें बिक गईं तो कई जर्जर हो गईं। यही कारण है कि इन रूटों पर सार्वजनिक परिवहन की उचित व्यवस्था नहीं है। यहां मनमाने ढंग से व्यावसायिक वाहनों को चलाया जा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि, अब परिवहन विभाग ने इन छह रूटों को स्टेज कैरिज के तहत संचालित होने वाले टाटा मैजिक वाहनों को आवंटित कर दिया है। इससे सार्वजनिक यातायात व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। गौरतलब है कि देहरादून के सभी रूटों को तीन कॉरिडोर में बांट दिया गया है। इसी हिसाब से विभिन्न रूटों पर वाहनों के संचालन की व्यवस्था बनाई गई है। इसी के तहत उक्त छह रूटों को टाटा मैजिक को आवंटित किया है। अब इन रूटों पर अब विक्रम, आटो नहीं चल सकेंगे।
विज्ञापन

-----------------
इन छह रूटों पर अब चलेंगे स्टेज कैरिज वाले मैजिक
1-सीमाद्वार से बल्लीवाला, सहारनपुर चौक, घंटाघर, सहस्त्रधारा क्राॅसिंग से नालापानी तक।
2-परेड ग्राउंड से रायपुर होते हुए थानो तक।
3-गढ़ी कैंट से बल्लूपुर, आईएसबीटी, रिंग रोड होते हुए घंटाघर।
4-कौलागढ़ से ओएनजीसी हाॅस्पिटल, घंटाघर होते हुए विधानसभा।
5-मोथरोवाला से धर्मपुर चौक, परेड ग्राउंड, दिलाराम बाजार होते हुए पुरुकुल गांव।
6-डीएल रोड से दिलाराम, प्रिंस चौक, सीएमआई, रिस्पना पुल, विधानसभा होते हुए डिफेंस काॅलोनी।
----------------
10 रूटों पर दौड़ रहीं मात्र 160 सिटी बस
कोरोनाकाल से पहले देहरादून में 16 रूटों पर 319 सिटी बसों का संचालन किया जाता था। अब 10 रूटों पर मात्र 160 बसें ही दौड़ रही हैं। इन रूटों में राजपुर से क्लेमेंटटाउन, प्रेमनगर से गूलरघाटी, रानीपोखरी सब रूट, लालटप्पड़, प्रेमनगर से परवल, डीडीएन से सहस्त्रधारा, परेड ग्राउंड से सिंघनीवाला, परेड ग्राउंड से गढ़ी कैंट, कारगी चौक से गूलरघाटी, प्रेमनगर से रायपुर शामिल हैं। सबसे अधिक 36 बसें डीडीएन से परेड ग्राउंड, प्रिंस चौक, आराघर, रिस्पना पुल, हर्रावाला, डोईवाला होते हुए जाैलीग्रांट के लिए चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सिटी बसों की संख्या कम होने के कारण छह रूटों पर यातायात का कोई बड़ा साधन नहीं था। इसलिए इन रूटों पर टाटा मैजिक का संचालन किया जा रहा है। इस रूट पर फुटकर सवारी स्टेज कैरिज वाले यही वाहन बैठा सकेंगे। वहीं, विक्रम और आटो के बुकिंग पर जाने पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।
सुनील शर्मा, आरटीओ प्रशासन, परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed