{"_id":"600f2c508ebc3e32f057f3bd","slug":"mafia-cut-green-trees-in-mussoorie-mussoorie-news-drn368878253","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में माफिया ने काट डाले देवदार के हरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में माफिया ने काट डाले देवदार के हरे पेड़
विज्ञापन
शहर के खट्टापानी के जंगल में माफिया ने देवदार के आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ काट डाले। सूचना पर वन विभाग और कैंट प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
शहर के सबसे नजदीक खूबसूरत स्थल खट्टापानी में आधा दर्जन से अधिक हरे देवदार के पेड़ों पर वन माफिया ने आरी चला दी। वन विभाग और लंढौर कैंट प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं लगी। लॉकडाउन के दौरान भी खट्टापानी के जंगल में दो दर्जन से अधिक हरे पेड़ काट दिए गए थे। मामले में कैंट सीईओ अभिषेक राठौड़ का कहना है कि यह क्षेत्र डिफेंस स्टेट ऑफिसर मेरठ सर्कल के संरक्षण में आता है। पूर्व में डीओ मेरठ ने वन क्षेत्र की देखभाल के लिए गार्ड तैनात किए थे, लेकिन इनके सेवानिवृत्त होने के बाद नई तैनाती नहीं की गई। कहा कि कैंट बोर्ड के पास वन क्षेत्र की देखभाल के लिए कर्मचारियों की कमी है।
बताया कि डीओ मेरठ को इस बारे में सूचना दी गई है और थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। वहीं, डीएफओ कहकंशा नसीम ने बताया कि पेड़ काटे जाने की सूचना पर क्षेत्र में टीम भेजी गई है। पूरी जानकारी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।