फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover does heinous crime with girl in roorkee

लड़की से प्यार था घर वाले नहीं माने तो भगा लाया, 2 माह बाद इस हाल में मिली कि रूह कांप गई

Tue, 06 Mar 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोह (सहारनपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोह (सहारनपुर) Updated Tue, 06 Mar 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
lover does heinous crime with girl in roorkee
प्रेमी युगल - फोटो : डेमो फोटो

अपने प्यार पर भरोसा कर लड़की सबकुछ छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। लेकिन दो माह के बाद लड़की कुछ इस हाल में मिली कि देखने वालों की रूह कांप गई।

विज्ञापन


अलीपुरा गांव से प्रेमी संग फरार हुई युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर शव को रुड़की गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।

बता दें कि गांव अलीपुरा निवासी एक लड़की अपने ही प्रेमी रिश्तेदार  के साथ 12 दिसंबर को चली गई थी। काफी तलाश के बाद लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने आरोपी युवक शामली जिले के थानाभवन के गांव गौसगढ़ निवासी जय कुमार पुत्र सुदेश को नामजद करते हुए कोतवाली में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

17 फरवरी को युवक-युवती को गंगनहर के पास टहलते हुए देखा गया था

lover does heinous crime with girl in roorkee
नहर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि 17 फरवरी को उसने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था।

शनिवार को पुलिस सत्यता की जांच के लिए आरोपी व पीड़ित परिजनों को रुड़की लेकर गई थी।

मामले की विवेचना कर रहे एसआई नीरज गुप्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर आसपास के लोगों से जानकारी की गई। वहां कुछ लोगों ने बताया कि 17 फरवरी को युवक-युवती को गंगनहर के पास टहलते हुए देखा गया था।
 

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया

lover does heinous crime with girl in roorkee
अदालत - फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस ने कई थानों में किसी अज्ञात युवती का शव मिलने की जानकारी की।

मंगलौर थाने पहुंचने पर पता चला कि 22 फरवरी को एक लिंक नहर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। मंगलौर पुलिस ने मृतका के फोटो व शरीर से मिले कपड़े, लाकेट आदि सामान दिखाया तो आरोपी व पीड़ित परिजनों ने युवती की शनाख्त की।

इसके बाद गंगोह पुलिस बरामद सामान को लेकर वापस आ गई। रविवार को जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है।
 
विज्ञापन

शादी कर कोतवाली पहुंचा प्रेमी जोड़ा, सुरक्षा की मांग

lover does heinous crime with girl in roorkee
डेमो इमेज
रुड़की में शादी कर प्रेमी जोड़े ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप था कि युवती पक्ष के लोग किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को सुंक्षा का भरोसा देते हुए कुछ दिनों के लिए घर न जाने की सलाह दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पठानपुरा के एक युवक की रिश्तेदारी भगवानपुर में है। जिसके चलते युवक का अपनी रिश्तेदारी की ही युवती से प्रेम प्रंसग हो गया। युवक का दावा है कि प्रेम प्रंसग के बाद युवती पक्ष के लोग शादी को भी राजी हो गए, लेकिन कुछ दिनों पहले युवती पक्ष के लोगों ने शादी से मना कर दिया। जबकि युवती शादी करने की जिद्द पर अड़ गई।

आरोप है कि परिजनों ने युवती को तरह-तरह की यातनाएं दी। जिसके चलते युवती ने शनिवार को घर से निकलकर निगाह कर लिया, लेकिन युवती पक्ष के लोग उनकी जान के दुश्मन बने हुए है। युवक का आरोप यह भी था कि मामले को लेकर युवती पक्ष के लोगों ने उसके परिजनों को बंधक बना रखा है, लेकिन कुछ लोगों के हस्तक्षेष के चलते परिजनों को तो छोड़ दिया गया है।

जबकि उन दोनों की तलाश कर रहे हैं। जिसके चलते उन्हें युवक के घर सुरक्षित पहुंचा दिया जाए। पुलिस ने दोनों ने प्रेमी जोड़े को आश्वासन दिया है कि यदि उन्हें कोई भी दिक्कत होती है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें उनकी पूरी मदद की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने युवक को कुछ दिनों तक घर न जाने की सलाह दी है। जिसके बाद दोनों कोतवाली से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed