युवक से फेसबुक पर हुई दोस्ती और फिर प्यार, अब चार दिन से लापता है बीए की छात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में कॉलेज गई बीए की छात्रा चार दिन से घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। साथ ही एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा शहर के कॉलेज से बीए कर रही है। छह माह पूर्व परिजनों ने छात्रा के जिद पर एक एंड्रायड मोबाइल दिलाया था।
इस बीच छात्रा की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे को अपने नंबर दिए और बातचीत शुरू हो गई।
इस बीच छात्रा के देर रात तक मोबाइल पर युवक से बातचीत करने की भनक लगी तो मां ने मोबाइल लेकर तोड़ दिया। शनिवार को छात्रा स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची।
परिजनों ने सहेलियों से जानकारी ली तो पता चला कि वह कॉलेज आई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।