फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love Affair on Facebook and Girl Missing from Four Days in roorkee

युवक से फेसबुक पर हुई दोस्ती और फिर प्यार, अब चार दिन से लापता है बीए की छात्रा

Wed, 09 Oct 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Oct 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Love Affair on Facebook and Girl Missing from Four Days in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में कॉलेज गई बीए की छात्रा चार दिन से घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। साथ ही एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा शहर के कॉलेज से बीए कर रही है। छह माह पूर्व परिजनों ने छात्रा के जिद पर एक एंड्रायड मोबाइल दिलाया था।
विज्ञापन


इस बीच छात्रा की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे को अपने नंबर दिए और बातचीत शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच छात्रा के देर रात तक मोबाइल पर युवक से बातचीत करने की भनक लगी तो मां ने मोबाइल लेकर तोड़ दिया। शनिवार को छात्रा स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने सहेलियों से जानकारी ली तो पता चला कि वह कॉलेज आई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed