फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in dehradun

चोर कर गए काम, धरे रह गए इंतजाम

Thu, 18 Sep 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Sep 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
loot in dehradun

सुरक्षा के तमाम तामझाम होने के बावजूद देहरादून के हंसमुखी अपार्टमेंट में चोर अपना काम कर गए। निशाना बना मर्चेंट नेवी अधिकारी का फ्लैट। चोर घर से डालर, जेवर, महंगे कपड़े, साड़ियां उड़ा ले गए। पुलिस ने संदेह पर तीन गार्डों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


कमरे में बिखरा पड़ा था सामान

जापानी कंपनी में मर्चेंट नेवी अफसर अभिनीत भदौरिया सहस्त्रधारा रोड पर हंसमुखी अपार्टमेंट में रहते हैं। छुट्टी पर घर आए भदौरिया परिवार संग 12 सितंबर को जयपुर घूमने निकल गए। बुधवार शाम पांच बजे परिवार लौटा तो दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट के दरवाजे का लॉक टूटा देख सकते में आ गए।
विज्ञापन


कमरों में सारा सामान बिखरा था। जानकारी मिलते ही अपार्टमेंट में रह रहे अन्य लोग पहुंच गए। हैरत की बात यह कि भदौरिया के पड़ोसी को भी इतने दिन में मालूम नहीं चला कि चोरी हो चुकी है। दूसरी ओर, अपार्टमेंट के मेन गेट पर 24 घंटे तीन-तीन गार्ड तैनात रहते हैं। अपार्टमेंट के लोगों ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर राजपुर एसओ राजेश शाह कुछ देर बाद आ गए। उन्होंने दिन में ड्यूटी पर तैनात रहे तीन सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में ले लिया है। बताया कि  सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने अभी चोरी के सामान की सूची नहीं दी है।

लेकिन डालर, कुछ जेवर और महंगे कपड़े चोरी होने की बात कही जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि परिवार के अधिकतर जेवर बैंक लॉकर में रखे हैं।

बुधवार दोपहर हुई चोरी
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मालूम हुआ कि भदौरिया ने एक रिश्तेदार को उनकी गैरमौजूदगी में फ्लैट चेक करने के लिए कहा था। बुधवार सुबह यह रिश्तेदार यहां आए थे। बताया जा रहा है कि तब तक फ्लैट का दरवाजा लॉक था। माना जा रहा है कि चोरी की वारदात बुधवार दोपहर में हुई है।


पैंट की जेब से उड़ाई नकदी
कांवली रोड पर शिवाजी मार्ग निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि रात में अज्ञात चोर ने घर में घुसकर उसकी पैंट की जेब से नकदी उड़ा ली। वहीं, रायपुर के नथुवावाला निवासी गोविंद नौटियाल ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उसके पड़ोसी की तीन भैंस चुरा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed