फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in Abhimanyu Cricket Academy owner house dehradun

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी मालिक के घर में लूट का खुलासा, बीएसएफ से बर्खास्त अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2019 08:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Oct 2019 08:25 AM IST
सार

  • दिल्ली एनसीआर में देर रात तक चली कार्रवाई, कई संदिग्धाें को दबोचा
  • अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक के घर लूटपाट का मामला

विज्ञापन
loot in Abhimanyu Cricket Academy owner house dehradun
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के पिता और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी में हुई लाखों की डकैती का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


गिरोह के सरगना और बीएसएफ के बर्खास्त डिप्टी कमाडेंट समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 लाख 70 हजार की नगदी और जेवरात बरामद किए गए। जबकि, तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


इससे पहले डकैतों के गैंग ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के नाम का सहारा लेकर बिल्डर राकेश बत्रा के घर में डाका डालने का प्रयास किया था। यहां से नाकामी मिलने के बाद ईश्वरन के परिवार को निशाना बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस को दिन रात एक करना पड़ा। एसपी सिटी श्वेता चौबे के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल और उप निरीक्षक यासीन आदि की टीम के अथक प्रयासों के बाद मामले में आठ दिन बाद कामयाबी मिली। घटना में प्रयुक्त शेवरले बीट कार के आधार पर पुलिस ने पहले दिल्ली से अदनान निवासी पान मंडी सदर बाजार नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। 

जेवरात बेचकर आपस में बांट लिए पैसे

अदनान से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी वीरेन्द्र ठाकुर को दिल्ली के पहाड़गंज से दबोचा गया। ठाकुर पत्नी और बेटी के साथ कार से फरार होने के प्रयास में था। वीरेन्द्र ठाकुर मास्टर माइंड होने के साथ बीएसएफ से बर्खास्त डिप्टी कमांडेंट है।

इसके बाद रायपुर के आजाद नगर निवासी सैलून संचालक मुजिब्बुर रहमान उर्फ पीरू, फुरकान निवासी अलावलपुर हरिद्वार और फईम निवासी रघुबीर नगर नई दिल्ली की गिरफ्तारी हुई।

एसएसपी जोशी के मुताबिक इन लोगों ने कोठी से लूटे गए सोने के जेवरात 33 लाख रुपये में बेचे थे और पैसे आपस में बांट लिए थे। इनमें से करीब 11 लाख 69 हजार रुपये की नगदी के अलावा काफी माल बरामद हो गया है।

फरार हैदर निवासी नूरपुर बिजनौर, मिश्रा और फिरोज निवासी रघुवीर नगर नई दिल्ली की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। लूट में प्रयुक्त कार भी जल्द मिलने की उम्मीद है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने पुलिस टीम को बीस हजार और पीड़ित ईश्वरन ने एक लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ये था मामला

बता दें कि मसूरी रोड स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी में 22 सितंबर की रात हथियार बंद बदमाशों ने परिजनों को आतंकित कर 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली थी।

कई दिन की भागदौड़ के बाद पुलिस के हाथ कुछ पुख्ता इनपुट लगे। इसी इनपुट पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। पुलिस दो दिन से संदिग्ध बदमाशों की तलाश में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दौड़ लगा रही थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed