{"_id":"599db7614f1c1be6478b457e","slug":"loot-from-salesman-two-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर सेल्समैन से लूटे कूपन और नकदी, ऐसे पकड़ में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर सेल्समैन से लूटे कूपन और नकदी, ऐसे पकड़ में आए
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादूनरुड़की
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचों के बल पर मोबाइल रिचार्ज कूपन के सेल्समैन से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल तमंचा और लूटे गए रिचार्ज कूपन एवं नकदी आदि भी बरामद की है। कोतवाली रुड़की में पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक अगस्त को मोबाइल रिचार्ज कूपन के सेल्समैन सुमित गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता निवासी सिंभाली गुर्जर थाना-फतेहपुर, जिला-सहारनपुर उस समय तमंचों के बल पर लूटपाट की थी जब वह रिचार्ज कूपन आदि बेचकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
बदमाशों ने उससे 22000 रुपये की नकदी, तीन मोबाइल और हजारों रुपये के कूपन लूट लिए थे। घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। बुग्गावाला थानाध्यक्ष गोविंद कुमार के साथ-साथ एसओजी की टीम भी बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों में सेंटी उर्फ अनुज पुत्र सुरेश निवासी मढ़की थाना-नागल, सहारनपुर और शैंकी पुत्र ऋषिपाल निवासी ढीलमजरा, भगवानपुर है।
विज्ञापन
बदमाशों के पास मिला तमंचा
पकड़े गए बदमाशों के पास लूट में इस्तेमाल किया गया तमंचा और बाइक बरामद कर लिया गया है। साथ ही लूटी गई नकदी में से पांच हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये के लूटे गए रिचार्ज कूपन भी बरामद कर लिये हैं। घटना में एक और बदमाश का नाम सामने आया है। उसकी तलाश जारी है।
बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में बुग्गावाला थानाध्यक्ष गोविंद कुमार, एसओजी प्रभारी ओमकांत भूषण, एचसीपी दिनेश कुमार, एसओजी के एचसीपी देवेंद्र भारती, जाकिर हुसैन, अशोक महिपाल, रविंद्र खत्री, शेखर मल्होत्रा और बुग्गावाला थाने के कांस्टेबल सचिन, जितेंद्र, वीरेश एवं प्रवीण गुलेरिया के नाम शामिल हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज है विभिन्न मुकदमे
बुग्गावाला थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि सेंटी के खिलाफ गागलहेड़ी और नागल थाने में मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा शैंकी के लिखाफ तीन मुकदमे भगवानपुर और दो मुकदमे में फतेहपुर में दर्ज है।