{"_id":"5caa2d2fbdec2213e54bb53c","slug":"lok-sabha-elections-2019-indo-nepal-border-will-seal-from-8th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, झूलापुलों पर भी आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, झूलापुलों पर भी आवाजाही बंद
Mon, 08 Apr 2019 07:58 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट/टनकपुर/बनबसा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट/टनकपुर/बनबसा
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 08 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में 11 अप्रैल को लोकसभा के लिए मतदान को देखते हुए सोमवार शाम पांच बजे से नेपाल सीमा अगले 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है। नेपाल सीमा अब बृहस्पतिवार की शाम मतदान समाप्ति के बाद खुलेगी।
विज्ञापन
धारचूला एसएसबी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर यूएस देवली, जौलजीबी एसएसबी इंचार्ज इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के आदेश पर सोमवार शाम 5 बजे नेपाल को जोड़ने वाले धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, झूलाघाट और तिकड़म में बने झूलापुलों के साथ ही व्यास घाटी के गर्ब्यांग के पास स्थित सीता पुल पर ताले लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
दोनों देशों से आवागमन करने वाले लोग पांच बजे से पहले ही अपने-अपने देशों की सीमा क्रास कर चुके थे। वहीं, टनकपुर से लगी भारत-नेपाल सीमा मंगलवार की शाम पांच बजे से 48 घंटे के लिए जबकि बनबसा से लगी सीमा मंगलवार-बुधवार की रात 12 बजे बाद सील हो जाएगी।
विज्ञापन
सीओ नरेश चंद ने बताया कि इस दौरान आपात परिस्थिति के अलावा किसी को भी दोनों देशों के बीच आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए मेला क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र से श्रद्धालुओं को सीमा सील होने की सूचना दी जा रही है।