फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2019 in uttarakhand president statement on bjp candidate

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान, कहा ये होंगे भाजपा के उम्मीदवार

Mon, 11 Mar 2019 02:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 in uttarakhand president statement on bjp candidate
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर दावेदारों की खींचतान के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने वर्तमान सांसदों पर ही फिर से भरोसा जताने को लेकर बयान दिया है। रविवार को नैनीताल पहुंचे भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पार्टी चाहती है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों से दावेदारों के चेहरे नहीं बदले जाएं। हालांकि भट्ट ने यह भी कहा कि यदि नए उम्मीदवार आए तो उनके प्रार्थनापत्र चुनाव समिति और केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखे जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी मल्लीताल स्थित रॉयल होटल में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा की प्रबलता से जीत की बात कही और कहा कि पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने भाजपा की तुलना सेना से करते हुए कहा कि जिस तरह शांति काल में सैनिकों का अभ्यास जारी रहता है वैसे ही भाजपा भी हर समय अभ्यास में रहती है।

विज्ञापन

दावेदारों को तय करना केंद्रीय संसदीय बोर्ड का काम

लोकसभा की पांचों सीटों पर दावेदारों की बात पूछने पर अजय भट्ट बोले कि दावेदारों को तय करना केंद्रीय संसदीय बोर्ड का काम है। प्रदेश की सीटों के बारे में बोले कि पार्टी चाहती है कि प्रदेश की पांचों सीटों पर पुराने दावेदार ही चुनाव लड़े। हां यदि नए उम्मीदवार आए तो उनके प्रार्थनापत्र चुनाव समिति और केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखेंगे।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल भ्रम फैलाने की पार्टी रह गई है, जो हिट एंड रन की पॉलिसी पर चल रही है। कहा कि इस समय जहां सबको एक होना चाहिए वहीं कांग्रेस एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। अपनी दावेदारी के संबंध में बोले कि पार्टी का आदेश सर्वमान्य होगा, अगर पार्टी चाहेगी तो आगे आएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, रवि कन्याल, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, कुंदन बिष्ट, अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, गोपाल रावत, विश्वकेतू वैद्य, शांति मेहरा आदि थे।

भगत बोले युवाओं को मौका मिलना चाहिए
प्रेस वार्ता करते हुए सांसद भगत सिंह कोश्यारी बोले कि 2019 से पहले भी समाज की सेवा करते आ रहे हैं, भविष्य में भी करेंगे। लोकसभा में दावेदारी के बारे में पूछने पर बोले कि वह हमेशा युवा पीढ़ी को आगे लाना चाहते है। युवाओं को प्रतिनिधित्व करने और आगे आने का मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed