सत्ता संग्राम 2019: अब डिजिटल मैदान में होगी चुनावी जंग, ऐसे तैयार हो रहे स्पेशल पैकेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। पहले चरण के चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन डिजिटल भारत के युग में चुनावी जंग का डिजिटल मैदान भी तैयार किया जा रहा है।
इसके लिए देश की कई वैब कंपनियां सक्रिय हो गई हैं और प्रचार करने के लिए वॉयस कॉल, मैसेज और व्हाट्सअप्प मैसेज से प्रचार करने के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं।अभी तक आपने रैलियों, पोस्टरों और सोशल मीडिया पर चुनाव का प्रचार करते हुए देखा होगा, लेकिन अब डिजिटल भारत में चुनाव प्रचार के नए माध्यम निकलकर सामने आ रहे हैं।
इसमें हर व्यक्ति के हाथ में पहुंच चुका डिजिटलाइजेशन का सबसे बड़ा माध्यम मोबाइल बन चुका है। चुनाव प्रचार के लिए मोबाइल को इस बार बड़ा माध्यम बनाने की तैयारियां की जा रही है। इसके लिए देशभर के कई वैब डवलपर और कंपनियां सक्रिय हो गई हैं।
कंपनियों में प्रत्याशियों के प्रचार के लिए एक लाख मोबाइल मैसेज, एक लाख कॉल, एक लाख व्हाट्सएप के मैसेज आदि के लिए अलग-अलग प्लान बनाए गए हैं। इसके लिए देशभर में जनता को भी मैसेज किया जा रहा है।
प्रचार के इस नए रूप से प्रचार करने में समय बचेगा और कम समय में लाखों मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा सकेगी। लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी जंग के डिजिटल मैदान लगभग तैयार हो चुका है और जल्द प्रचार भी शुरू हो जाएगा।
हरिद्वार लोकसभा से कई प्रत्याशी तो अभी से चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं और सोशल मीडिया को हथियार के रूप में उपयोग में ला रहे हैं। हालांकि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई थी।