फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 bjp candidate list not out Nominations day final

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के प्रत्याशी घोषित नहीं, नामांकन की तारीखें तय 

Thu, 21 Mar 2019 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp candidate list not out Nominations day final
बीजेपी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बेशक अभी नहीं की है, लेकिन नामांकनपत्र दाखिल करने की तिथियां तय कर दी हैं। उत्तराखंड की टिहरी और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी 22 मार्च को नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा सीट पर नामांकन 25 को होगा। नामांकन के दौरान जनसभाएं भी होंगी। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पार्टी ने आंतरिक तौर पर तय प्रत्याशियों को नामांकन भरने की तैयारी को कह दिया है। चर्चा है कि गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


तीरथ ने सोमवार को नामांकन पत्र प्राप्त लिया था। टिहरी सीट से पार्टी टिकट पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी के चुनाव लड़ने की संभावनाएं हैं। उन्होंने भी नामांकनपत्र प्राप्त कर लिया है। पार्टी के प्रमुख मीडिया प्रभारी डॉ. भसीन के मुताबिक, टिहरी और गढ़वाल लोस सीट पर पार्टी के प्रत्याशी 22 मार्च को नामांकनपत्र भरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भसीन के अनुसार, 25 मार्च को हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा सीट पर पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल होंगे। हरिद्वार सीट पर सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और अल्मोड़ा सीट पर सांसद अजय टम्टा को दोबारा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। डॉ. निशंक भी नामांकनपत्र प्राप्त कर चुके हैं। नैनीताल सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के चुनाव लड़ने की संभावनाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने भट्ट को इस संबंध में संदेश दे दिया है। भट्ट ने भी इस सीट पर नामांकनपत्र प्राप्त किया है। 

नामांकन के दौरान सीएम रहेंगे मौजूद
भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट मौजूद रहेंगे। उनके अलावा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू समेत कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। नामांकन के बाद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं भी होंगी।

प्रत्याशियों के नामों की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। जल्द पार्टी घोषणा कर देगी। भाजपा एक सक्रिय और अनुशासित संगठन है। उसकी हर पल तैयारी रहती है। नामांकन से पूर्व प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाएगी।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed