फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 All set for pm narendra modi rally in dehradun on 5th april

उत्तराखंड में शुक्रवार को 40 मिनट तक जनता को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, परेड मैदान की हुई किलेबंदी

Thu, 04 Apr 2019 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 All set for pm narendra modi rally in dehradun on 5th april
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीसरे पहर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। आयोजकों की ओर से इसमें करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री का तीन-साढ़े तीन बजे के करीब दून पहुंचने का कार्यक्रम है। विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जीटीसी हैलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड से प्रधानमंत्री के काफिले को परेड ग्राउंड लाया जाएगा। 

विज्ञापन


यहां मोदी करीब 40 मिनट के संबोधन के बाद अगले सफर पर निकल जाएंगे। पीएम के काफिले को सड़क मार्ग लाने के समय मुख्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वीवीआईपी की वापसी के समय भी यही प्लान काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रैली समाप्ति के बाद सड़कों पर यातायात दबाव बढ़ने से जाम लगने की संभावनाओं से इंकार नहीं जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने बृहस्पतिवार शाम परेड ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

परेड ग्राउंड की मजबूत किलेबंदी की 

जनसभा के मद्देनजर परेड ग्राउंड की किलेबंदी की गई है। ड्यूटी पर लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन घंटे पहले ही अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने की हिदायत दी गई है। 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 20 इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी, 50 उप निरीक्षक, 20 महिला उप निरीक्षक, 450 कांस्टेबल और पीएसी की पांच कंपनी तैनात रहेंगी। काफी संख्या में पुलिस बल को सादी वर्दी में लगाया गया है। साथ ही यातायात संभालने को पूरे मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है।    


बृहस्पतिवार को पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियाें को संबोधित भी किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सजगता से ड्यूटी करने को कहा। ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर प्रत्येक कर्मचारी आसपास का अवलोकन कर लें। रैली में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया जाए।

 

रैली समाप्त होने के बाद खास सतर्कता बरती जाए। ऐसे में भगदड़ की संभावना रहती है। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। ड्यूटी में लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन स्थानों पर यातायात और भीड़ का दबाव अधिक हो वहां रस्सी व बैरिकेडिंग की सहायता से यातायात को मुख्य मार्ग से 50 मीटर पूर्व ही रोक लिया जाए। 


इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) वी विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, डीआईजी सुरक्षा करण सिंह नगन्याल, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed