फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand First phase of voting for elderly and disabled Starts From Today

Election 2024: उत्तराखंड में बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए घर से मतदान शुरू, 12 हजार से ज्यादा दे रहे वोट

Fri, 05 Apr 2024 09:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Apr 2024 09:17 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में कुल 65,160 वृद्ध मतदाता हैं, जिनकी आयु 85 साल से अधिक है। वृद्ध मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से ही वोट करने की सुविधा का निर्णय चुनाव आयोग ने लिया था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand First phase of voting for elderly and disabled Starts From Today
बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए घर से मतदान मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के 12 हजार 892 बुजुर्ग और दिव्यांग इस बार लोकसभा चुनाव में घर से मतदान कर रहे हैं। इस मतदान की पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग का दावा है कि पूरी वीडियोग्राफी के साथ पोलिंग पार्टियां मतदान करा रही हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कुल 65,160 वृद्ध मतदाता हैं, जिनकी आयु 85 साल से अधिक है। वृद्ध मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से ही वोट करने की सुविधा का निर्णय चुनाव आयोग ने लिया था। इसके लिए प्रदेशभर से अभी तक 9,993 वृद्ध मतदाताओं के आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन


इन सभी वृद्ध मतदाताओं को घर पर ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य में 80,335 दिव्यांग मतदाता चिह्नत हैं, जिनमें से 2899 ने घर से वोट करने के लिए आवेदन किया है। इस चुनाव की पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग का कहना है कि उनकी पूरी टीम घर पर वोट डलवाने जा रही है। इस मतदान की पूरी वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: देहरादून में सर्वाधिक अतिसंवेदनशील, हरिद्वार में सबसे ज्यादा संवेदनशील बूथ

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand First phase of voting for elderly and disabled Starts From Today

सभी एआरओ के माध्यम से इन मतदाताओं तक पहुंचने के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर पर जाकर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आठ से दस अप्रैल तक प्रथम चरण का मतदान करने का निर्णय लिया गया था। कुछ जिलों ने अपनी सुविधा के अनुरूप परिवर्तन करने के लिए छूट दी थी। कुछ ने वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को पांच व छह अप्रैल से घर पर जाकर मतदान करवाने का निर्णय लिया है। वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को घर में जाकर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दूसरा चरण 10 से 13 अप्रैल के बीच में किया जाएगा।

घर से मतदान के लिए जाने वाली हमारी टीम में दो पोलिंग अफसर, एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक सुरक्षाकर्मी शामिल होता है। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को इसकी सूचना होती है। फिर भी अगर किसी को इस पर कोई आपत्ति हो तो वह संबंधित डीएम कार्यालय में दर्ज करा सकता है।
-विजय कुमार जोगदंडे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed